फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 'पठान' पर बयान देना विवेक को पड़ा भारी और ट्रोल्स के निशाने पर उर्वशी, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Fri, 30 Dec 2022 08:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Vivek Agnihotri-Urvashi Rautela - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत से हर दिन कुछ न कुछ नई खबरें सामने आती हैं। चाहे वह सितारों की फिल्म आदि से जुड़ी अपडेट हो या उनकी निजी जिंदगी को लेकर कोई जानकारी। एंटरटेनमेंट की दुनिया की खबरें खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आज भी फिल्मी दुनिया से कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। किसी की फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हुआ है तो कोई सितारा अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में है। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए जानते हैं दिनभर की मनोरंजन जगत से जुड़ी दस बड़ी खबरों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 11
'पठान' पर कमेंट करना विवेक अग्निहोत्री को पड़ा भारी - फोटो : Social media
इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री आए दिन किसी न किसी पर तंज कसते रहते हैं। विवेक किसी भी चीज पर अपनी राय रखने से कतराते नहीं हैं, लेकिन कई बार उनका ऐसा करना भारी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ। दरअसल, बीते दिनों विवेक अग्निहोत्री ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' को लेकर ऐसा कमेंट कर दिया कि बवाल मच गया और लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया है। विवेक द्वारा जारी की गई चेतावनी पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें घेरते हुए जमकर लताड़ लगाई है। विवेक पर निशाना साधने के लिए नेटिजन्स उनकी बेटी मल्लिका और उनकी पुरानी विवादित फिल्मों की वीडियोज का इस्तेमाल कर रहे हैं।
'पठान' पर बयान देना विवेक अग्निहोत्री को पड़ा भारी, लोगों ने भगवा बिकिनी में वायरल कीं बेटी की तस्वीरें
विज्ञापन

3 of 11
ऋषभ पंत, उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋषभ पंत के साथ आज शुक्रवार (30 दिसंबर) सुबह बड़ा हादसा हुआ। रुड़की के पास नारसन बॉर्डर पर मोहम्मदपुर झील के मोड़ पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ऋषभ के सिर, पैर और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। ऋषभ का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस खबर के बाद से ही उनके फैंस बहुत परेशान हो गए हैं और उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इस बीच अब बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने लेटेस्ट पोस्ट के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। क्रिकेटर के फैंस उर्वशी को ट्रोल कर रहे हैं।
ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद ट्रोल हुईं उर्वशी रौतेला, लोग बोले- भाभी जी शर्म करो...

4 of 11
सोफिया डि मार्टिनो, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट फिल्म इंडस्ट्री का ऐसा नाम है जो काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं। वह अपनी फिल्मों, लुक्स और फोटोज के जरिए फैंस की जुबान पर रहती हैं। साल 2022 की शुरूआत में रिलीज हुई अभिनेत्री की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित इस फिल्म को दर्शकों ने भी खूब प्यार दिया था। अब इस फिल्म की पहुंच हॉलीवुड तक हो गई है। 
Alia Bhatt: हॉलीवुड तक पहुंचा आलिया का स्टारडम, सोफिया डि मार्टिनो ने जमकर की गंगूबाई काठियावाड़ी की तारीफ

 

विज्ञापन

5 of 11
गौहर खान - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। गौहर खान ने शादी की दूसरी सालगिरह पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। जब से सोशल मीडिया पर उनके प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आई है, तब से ही फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इतना ही नहीं, गौहर खान जब भी अपनी तस्वीरें साझा करती हैं तो फैंस उन तस्वीरों में उनका बेबी बंप ढूंढते हुए नजर आते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, गौहर खान अपनी ननद के जन्मदिन की पार्टी में पहुंची थीं। हर बार की तरह इस दौरान भी गौहर खान अपना बेबी छुपाने की कोशिश करती नजर आईं।
Gauahar Khan: ननद की बर्थडे पार्टी में बेबी बंप छिपाती दिखीं गौहर खान, चेहरे पर नजर आया प्रेग्नेंसी का ग्लो
विज्ञापन

6 of 11
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

भारत का सबसे बड़ा घरेलू वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ZEE5 नए साल की शुरुआत एक बेहतर तरीके से कर रहा है। नए साल के मौके पर ZEE5 ऊंचाई का रोमांचक वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर करने जा रहा है। ZEE5 अपने दर्शकों को बेहतर कंटेट उपलब्ध कराने में सफल रहा है। इसी प्लेटफॉर्म पर दोस्ती की दिल छूने वाली कहानी ऊंचाई को भी दिखाया जाएगा। महावीर जैन फिल्म्स और बाउंडलेस मीडिया के सहयोग से राजश्री प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित ऊंचाई सूरज आर बड़जात्या के द्वारा निर्देशित की गई है। दरअसल सूरज आर बड़जात्या अपनी साल 2015 की फिल्म प्रेम रतन धन पायो के बाद निर्देशन में एक बार फिर से वापसी कर रहे हैं।
Uunchai On OTT: इस दिन होगा ऊंचाई का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर, ZEE5 ने दिया नए साल का तोहफा

विज्ञापन

7 of 11
द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट - फोटो : social media
भारतीय दर्शकों को अभिनेता फवाद खान और अभिनेत्री माहिरा खान की पाकिस्तानी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' अभी बड़े पर्दे पर देखने के लिए नहीं मिलेगी। 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' को लेकर भारत में हो रहे विरोध के बीच अब इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई है। आईनॉक्स के एक अधिकारी ने कहा है कि शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
The Legend of Maula Jatt: भारत में कब रिलीज होगी 'मौला जट्ट?' जानें इस मामले में नया अपडेट

8 of 11
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : Social media
टीवी सीरियल अलीबाबा दास्तान ए काबुल की लीड अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने बीते शनिवार को टीवी के सेट पर ही फांसी लगातर आत्महत्या कर ली थी। अभिनेत्री की मौत के बाद उनका परिवार और मां सदमे में हैं। तुनिशा के जाने के बाद उनके को-स्टार शीजान पर अभिनेत्री की मौत का आरोप लग रहा है। शीजान पुलिस कस्टडी में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। ऐसे में शो के दोनों सितारे न रहने से शो पर काफी असर पड़ रहा है। ऐसे में खबर आ रही है कि अब शीजान की जगह जल्द ही किसी दूसरे सितारे की एंट्री होने वाली है।
Tunisha Sharma Death: तुनिशा की मौत के बाद अलीबाबा शो पर लगने जा रहा ब्रेक, शीजान की जगह लेंगे यह अभिनेता?

9 of 11
पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी पायल रोहतगी ऑनलाइन ठगी की शिकार हुई हैं। पायल ने सोशल मीडिया पर अपनी स्टोरी साझा करते हुए साइबर सेल के प्रति गुस्सा जाहिर किया। पायल का आरोप है कि साइबर सेल से उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है। उपलब्ध कस्टमर केयर नंबर से उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है। दिए गए नंबर पर लगातार कॉल करने पर भी उनकी किसी से बात नहीं हो पाई है। इसके बाद से अब वह साइबर सेल पर भड़की हुई हैं।
Payal Rohtagi: ऑनलाइन ठगी का शिकार हुईं 'बिग बॉस' फेम पायल रोहतगी, ठगों ने अकाउंट से उड़ाई मोटी रकम

10 of 11
मिली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल 2022 जान्हवी कपूर के लिए बेहद खास रहा है। इस साल अभिनेत्री की दो फिल्में रिलीज हुई थी, जिनमें दर्शकों को जान्हवी का अभिनय बेहद पसंद आया था। जहां जान्हवी की फिल्म 'गुडलक जैरी' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी, वहीं उनकी दूसरी फिल्म 'मिली' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। 'मिली' को दर्शकों से लेकर समीक्षकों तक की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली थीं, लेकिन उसके बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी। सिनेमाघरों में सबकी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। चलिए जानते हैं किस प्लेटफॉर्म पर जान्हवी की फिल्म स्ट्रीम होने जा रही है... 
Mili on OTT: अब ओटीटी पर 'मिली' की दस्तक, जान्हवी और Netflix ने अनोखे अंदाज में दी जानकारी

विज्ञापन

11 of 11
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2022 साउथ की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक सामंथा के लिए मिला जुला रहा है। जहां इस साल सामंथा को मायोसिटिस नाम की गंभीर बीमारी का पता चला था, वहीं उनकी दो फिल्में 'काथुवाकुला रेंदु काधल' और 'यशोदा' को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। अब साल खत्म होने से पहले, सामंथा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक  तस्वीर पोस्ट करते हुए एक संदेश भी लिखा है। अभिनेत्री का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Samantha Ruth Prabhu: 'हम जो कर सकते हैं उसे नियंत्रित करें', सामंथा ने नए साल से पहले लिखा स्ट्रॉन्ग नोट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें