फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की सुरक्षा में सेंध! मन्नत में दाखिल हुए दो अजनबी शख्स, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 03 Mar 2023 08:36 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पठान - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को लेकर एक चिंताजनक खबर आ रही है। एक्टर की सुरक्षा में एक बड़ी चूक हुई है। किंग खान के मुंबई के बांद्रा में बने घर मन्नत में दो अजनबी शख्स दाखिल हो गए। यह मामला गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूरत निवासी दो शख्स सुरक्षा गार्ड्स को चकमा देकर दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए। ये दोनों शख्स शाहरुख के घर की तीसरी मंजिल तक पहुंच गए। सुरक्षा कर्मियों की नजर उन पर पड़ने के बाद उन्हें पकड़कर मुंबई पुलिस के हवाले किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रिपोर्ट्स के मुताबिक पकड़े गए दोनों युवकों की उम्र 21 से 25 साल के बीच है। बांद्रा पुलिस स्टेशन में इस मामले में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि बंगले में बिना इजाजत के प्रवेश करने समेत भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
मन्नत - फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि जिस समय ये दोनों युवक शाहरुख के घर में दाखिल हुए, उस समय एक्टर घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दोनों शख्स गुजरात के रहने वाले हैं और शाहरुख खान के फैन हैं। वे शाहरुख से मिलने के लिए गुजरात से मुंबई आए थे। 

Deepika Padukone: 'कान' के बाद 'ऑस्कर 2023' में भारत का मान बढ़ाएंगी दीपिका, द रॉक के साथ मचाएंगी धमाल

4 of 5
गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी, तरफ शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान कानूनी पचड़े में फंसी हैं। गौरी के खिलाफ कल लखनऊ में एफआईआर दर्ज की गई है। मुंबई के रहने वाले किरीट जसवंत शाह ने पुलिस से शिकायत में कहा है कि उन्होंने लखनऊ में तुलसियानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स लिमिटेड का करोड़ों की कीमत का एक फ्लैट खरीदा था। उसका कहना है कि वह कंपनी को अब तक 86 लाख रुपये दे चुका है, लेकिन अभी तक उसे फ्लैट नहीं मिला है। जसवंत का कहना है कि गौरी खान इस कंपनी की ब्रांड एम्बेस्डर हैं। उसने गौरी खान के प्रचार-प्रसार से प्रभावित होकर ही यह फ्लैट लिया था, इसलिए वह उनके खिलाफ एफआईआर करवा रहा है।
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई 'पठान' की रफ्तार, इस हफ्ते 'सेल्फी' और 'शहजादा' का होगा पत्ता साफ!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म पठान - फोटो : social media
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह फिल्म 'पठान' को लेकर चर्चा में हैं। 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई यह फिल्म सफलता का परचम लहरा रही है। फिलहाल शाहरुख अपनी आगामी फिल्मों- 'डंकी' और 'जवान' में बिजी हैं। जानकारी के मुताबिक जिस वक्त शाहरुख खान के घर दो अजनबियों ने एंट्री की उस वक्त वह फिल्म 'जवान' की शूटिंग में व्यस्त थे।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की सुरक्षा में सेंध! मन्नत में दाखिल हुए दो अजनबी शख्स, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें