अल्लू अर्जुन
- फोटो : insta
भारतीय सिनेमा जगत के तीन पॉवरहाउस, निर्माता भूषण कुमार, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने एक साथ फिल्म बनाने का एलान कर दिया है। जहां फिल्म का निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स प्रोडक्शन और भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया जाएगा, वहीं इसके निर्देशन की कमान संदीप रेड्डी वांगा के हाथों में दी जाएगी। खास बात यह है कि भूषण कुमार, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और अल्लू अर्जुन ने हाल ही में इसे आधिकारिक रूप देने के लिए मुलाकात की। अल्लू अर्जुन स्टारर इस फिल्म की शूटिंग संदीप वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' का शूट खत्म होने के ठीक बाद शुरू होगी। अभी फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।