शाहरुख खान की 'पठान' की चर्चा इन दिनों हर तरह देखने को मिल रही है। बस एक दिन बाद यानी 25 जनवरी को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग में लोगों का जबर्दस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला है। माना जा रहा है कि यह शाहरुख खान की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है। अपनी कमबैक फिल्म का शाहरुख इन दिनों लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार कर रहे हैं। इस बीच एक्टर ने ट्विटर पर एक बार फिर फैंस के साथ आस्क एसआरके सेशन के जरिए बातचीत की। इस सेशन में लोगों ने किंग खान से कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने हमेशा की तरह खास अंदाज में जवाब दिया।
Bigg Boss 16: शालीन भनोट को रोते देख पिघला एक्स वाइफ दलजीत कौर का दिल, सोशल मीडिया पर लिख दिया यह खास नोट