बॉलीवुड सितारों का दर्शकों के बीच खूब क्रेज रहता है, लेकिन साउथ सितारे इस रिकॉर्ड को लगातार तोड़ रहे हैं। इन दिनों साउथ सितारे बॉलीवुड सितारों को पीछे छोड़ अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बनाए हुए हैं। साउथ सितारों की फैन फॉलोइंग लिस्ट में देश ही नहीं बल्कि विदेश के फैंस भी शामिल हैं, लेकिन जब बात पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की हो, तब इन सितारों का रुतबा देखते ही बनता है। दरअसल, साउथ के कुछ सितारे ऐसे हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग पाकिस्तान में भी बहुत है। साउथ के इन सितारों की फिल्मों का जादू पाकिस्तान के लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आज इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं उन साउथ अभिनेताओं के बारे में जिनकी पॉपुलरिटी नार्थ इंडिया को पार कर पाकिस्तान पहुंच चुकी है और अब उनकी फिल्में पाकिस्तान के दर्शकों को दीवाना बना रही हैं।