परिणीति चोपड़ा, हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा- हार्दिक पांड्या
आज हार्दिक पांड्या भले ही नताशा के पति और नन्हे से राजकुमार के पापा हों, लेकिन एक वक्त पर उनका नाम भी बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा संग जुड़ा था। दरअसल एक बार परीणीति चोपड़ा ने ट्वीट किया कि, 'सबसे अच्छे पार्टनर के साथ परफेक्ट ट्रिप, हवा में इश्क घूल रहा है'। इस पर हार्दिक ने कमेंट करते हुए लिखा था, 'मैं बताऊं कौन, मुझे लगता है कि ये बॉलीवुड और क्रिकेट का लिंक है'। अब उनके इस पोस्ट पर ही अंदाजा लगाया जाने लगा था कि इनके बीच कुछ चल रहा है। हालांकि बाद में दोनों ने साफ कर दिया था कि उनके बीच कुछ नहीं है।