फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति-राघव की शादी को लेकर आया नया अपडेट, फोन के इस्तेमाल पर नहीं लगेगी पाबंदी

Thu, 21 Sep 2023 05:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री और आम आदमी पार्टी (आप) सांसद 24 सितंबर को उदयपुर में  वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक शादी से पहले का उत्सव एक दिन पहले यानी 23 सितंबर को शुरू हो जाएगा। 



Kalki 2898 AD: प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' के मेकर्स ने जारी किया कानूनी नोटिस, भारी पड़ेगा कॉपीराइट का उल्लंघन
विज्ञापन

2 of 5
परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
इस शादी को लेकर एक सवाल जो हर किसी के मन में है वह यह है कि क्या यह जोड़ी नो-फोन नीति का पालन करेगी, जिसे हाल ही में कई मशहूर हस्तियों ने अपनाया था? हालांकि, अब इसका जवाब मिल गया है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के विवाह स्थल पर फोन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने बताया कि समारोह में परिवार और करीबी दोस्तों सहित बहुत कम लोगों को आमंत्रित किया गया है। तो, सब कुछ बहुत निजी और गोपनीय होगा। बता दें कि परिणीति और राघव इस वीकेंड शादी कर रहे हैं। जोड़े ने अपने विवाह पूर्व उत्सव की शुरुआत अरदास के साथ की। समारोह में परिणीति और राघव हल्के गुलाबी रंग में नजर आए। अरदास एक सिख अनुष्ठान है और गुरुद्वारे में पूजा सेवा का एक हिस्सा है। यह एक सिख प्रार्थना है जो किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले या उसके बाद की जाती है।

4 of 5
परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि कल रात (20 सितंबर को) परिणीति और राघव ने अपने मेहमानों के लिए एक सूफी परफॉर्मेंस की मेजबानी की थी। सूफी नाइट में विभिन्न संगीतकारों ने मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथित तौर पर, इस कार्यक्रम में एक लाइव बैंड द्वारा लोकप्रिय बॉलीवुड गाने भी बजाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक बीती रात में बजाए गए गाने 'तुम्हें दिलगी भूल जानी पड़ेगी' और 'जट यमला पगला दीवाना' समेत अन्य गाने शामिल थे। नई दिल्ली के कपूरथला हाउस के बाहर मेहमानों के कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।
Singham Again: छह लेखकों ने मिलकर लिखी 'सिंघम अगेन', फिल्म की कहानी तैयार करने में लगे 18 महीने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें