फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pankaj Tripathi: ‘पहले आ गया होता तो संघर्ष इतना लंबा नहीं खिंचता’, ओटीटी के सवाल पर भावुक हुए पंकज त्रिपाठी

Fri, 10 Jun 2022 12:48 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बात जब ओटीटी प्लेटफार्म की होती है, तो चर्चा पंकज त्रिपाठी की जरूर होती है। और जब किसी नए ओटीटी प्लेटफार्म की लांचिंग हो और पंकज त्रिपाठी को न आमंत्रित किया जाए ऐसा नहीं हो सकता है। आज की तारीख में पंकज त्रिपाठी ओटीटी प्लेटफार्म के सबसे बड़े ब्रांड हैं। गुरुवार को मुंबई में जब ओटीटी प्ले प्रीमियम की लांचिंग हुई तो पंकज त्रिपाठी को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। पंकज त्रिपाठी फिल्मों और ओटीटी दोनों पर काम कर रहे हैं, जब उनसे पूछा गया कि फिल्मों और ओटीटी में क्या अंतर है? तो वह कहते हैं, ‘ओटीटी के आने से सिनेमा पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। दोनों एक साथ रहेगा। जैसे जब हम कोई त्यौहार मनाते हैं, तो उस त्यौहार में लोग सामूहिक रूप से शामिल होते हैं। थिएटर में बॉस भी फिल्म देखता है, तो एक कोने में कहीं उसका कर्मचारी भी बैठकर फिल्म देख रहा होता है और दोनों उतना ही एन्जॉय करते हैं। इतनी खूबसूरत जगह और कहां देखने को मिलेगी!

विज्ञापन

2 of 7
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ओटीटी का आकर्षण भी कायम रहेगा

पंकज कहते हैं, ‘जब आप घर में अकेले हों तो अपना मनपसंद कोई भी शो जब चाहे देख सकते हैं। ओटीटी की विशेषता ये है कि हिंदुस्तान के बाहर आप कहीं भी रहे आप जब चाहे कोई भी शो देख सकते हैं। कभी कभी बढ़िया फिल्में दूर दूर तक नहीं पहुंच पाती है, लेकिन ओटीटी के माध्यम से आप उन फिल्मों को देख सकते हैं। ओटीटी और सिनेमा दोनों ही अच्छी चीज है और दोनों ही चलती रहेगी।’

विज्ञापन

3 of 7
इम्तियाज हुसैन, प्रतीक गांधी, पंकज त्रिपाठी, सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कालीन भैया का करिश्मा

‘सेक्रेड गेम्स’, ‘मिर्जापुर’, ‘क्रिमिनल जस्टिस’ पंकज त्रिपाठी के हिट शो रहे हैं। उनका शो 'मिर्जापुर' तो इतना लोकप्रिय हुआ कि पंकज त्रिपाठी को लोग अब कालीन भैया के नाम से ही पुकारते हैं। पंकज त्रिपाठी कहते हैं, ‘जब मैं कहीं जाता हूं, तो एयरपोर्ट पर लोग फुसफुसाते है कि देखो, कालीन भैया आ रहे हैं। मुझे तो कभी कभी डर लगता है कि कही लोग मेरे बोर्डिंग पास पर भी मेरा नाम कालीन भैया न ढूंढने लगे।’ ओटीटी को लेकर जारी चर्चा के दौरान पंकज ने माना कि कि अगर उनके करियर के शुरुआती दिनों में ओटीटी आया होता तो उन्हें इतना भटकना नहीं पड़ता। वह कहते हैं, ‘मेरी दुकान तभी खुल गई होती और आज शोरूम बन गया होता।’

4 of 7
फिल्म लूडो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कलाकारों के अच्छे दिन आ गए
पंकज कहते हैं, ‘ओटीटी आने से कलाकारों का संघर्ष खत्म हो गया है, प्राथमिकता यह है कि एक्टर अच्छा होना चाहिए। आज मेरे सारे दोस्त बिजी हैं जिसको देखो वही काम कर रहा है। पहले फिल्मों में हीरो हीरोइन विलेन और इंस्पेक्टर होते थे आज तो ओटीटी में इंस्पेक्टर के लिए भी खास तौर पर कहानियां लिखी जा रही है।’
विज्ञापन

5 of 7
सेल्फी लेते पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भेड़चाल से बचना जरूरी
एक जैसी कहानियों पर सीरीज बनने के सवाल पर पंकज मानते हैं कि ओटीटी में भी भेड़चाल शुरू हो गई है। वह कहते हैं, ‘मेरी मिर्जापुर हिट क्या हुई, लोग उसी तरह के शो के ऑफर लेकर आने लगे लेकिन मैंने हां नहीं किया। आखिर में हम ऐसा कितना दिखा सकते हैं। मेरा शो 'क्रिमिनल जस्टिस'  क्राइम से जुड़ा शो जरूर है लेकिन इसमें न्याय प्रणाली को भी दिखाया गया है। आज ओटीटी पर अच्छी अच्छी कहानियों को लेकर प्रयोग हो रहे हैं, लोग पसंद कर रहे हैं, इसका उदाहरण आप ‘पंचायत’ देख लीजिए हालांकि यह शो मैं नहीं देख पाया, लेकिन सुना है काफी अच्छा चल रहा है।’
विज्ञापन

6 of 7
परिवार के साथ पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नहीं करूंगा सीरियल किलर का रोल

पंकज त्रिपाठी कई तरह की भूमिकाएं निभा चुके हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो सीरियल किलर की भूमिका निभाना चाहेंगे? पंकज त्रिपाठी ने कहा, ‘सीरियल किलर का रोल करना मुश्किल है। मैं सपने में भी नही सोच सकता, अगर सोच लूं तो मुझे रात भर नींद नहीं आएगी। अब एक्टिंग में उतना रिस्क नहीं लेना चाहिए। अब एक्टर हूं, तो आगे क्या होगा पता नहीं, लेकिन इतनी परेशानी नहीं उठाना चाहता। अच्छे रोल मिल रहे हैं, तो वही कर रहे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

खुद का भी शो नहीं देख पाता

पंकज त्रिपाठी कहते हैं, ‘मैं ऐसा हलवाई हूं, जो मिठाई तो बनाता है,लेकिन खुद नहीं खाता। यही हाल मेरा भी है। मैं अपने ही शोज नहीं देख पाता हूं। मुझसे ज्यादा देर तक बैठा नहीं जाता, इसलिए कुछ शो जो मैने देखे हैं वो टुकड़ों में देखे हैं।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें