भूतनाथ फिल्म में अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
रवि चोपड़ा ने संभाली बात
जब फिल्म 'भूतनाथ' के निर्माता रवि चोपड़ा ने इसके निर्देशक विवेक शर्मा से पंकज कपूर की फीस के बारे में पड़ताल की तो विवेक शर्मा ने खुलाया किया कि वह तो मिल ही नहीं रहे हैं। मुझे टाइम देकर गायब हो गए । रवि चोपड़ा बोले, ऐसे कैसे हो सकता है। तब विवेक शर्मा ने रवि चोपड़ा को वे मैसेजेस दिखाए जिनका दोनों के बीच आदान प्रदान हुआ था। थोड़ी देर बाद शांत बैठने के बाद रवि चोपड़ा ने विवेक शर्मा से कहा, ‘तू अमित (अमिताभ बच्चन) को कहानी सुना। विवेक शर्मा को लगा कि अमिताभ बच्चन उनके साथ भला क्यों काम करेंगे? लेकिन, रवि चोपड़ा ने कहा कि यह उन्हीं के जॉनर की फिल्म है। विवेक शर्मा ने अमिताभ बच्चन को कहानी सुनाई तो वह तुरंत तैयार हो गए। लेकिन चार करोड़ के बजट की फिल्म अमिताभ बच्चन के आने से बीस करोड़ की हो गई।