फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora: एक्सीडेंट के बाद से ट्रॉमा में हैं मलाइका, बोलीं- 'तब बस जानना चाहती थी कि जिंदा हूं या नहीं'

Thu, 21 Apr 2022 09:03 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का कुछ दिनों पहले एक्सीडेंट हो गया था। अभिनेत्री की कार के ड्राइवर का संतुलन बिगड़ा था और एक्सप्रेस वे पर उनकी कार तीन अन्य कार से भीड़ गई थी। इस एक्सीडेंट में मलाइका को काफी चोट आई थी और ब्लड लॉस भी हुआ था। मलाइका ने अब कुछ दिन घर पर आराम करने के बाद अपने काम पर वापसी कर ली है। हाल ही में एक इंटरव्यू में मलाइका ने अपने एक्सीडेंट के बारे में बात की।
विज्ञापन

2 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : insta
अभिनेत्री ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह एक्सीडेंट के बाद से ट्रॉमा में है और अभी भी उस दुर्घटना को भुला नहीं पा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी चीज है, जिसे मैं याद नहीं रखना चाहती, लेकिन मैं इसे भुला भी नहीं सकती। अगर मैं कोई फिल्म देखती हूं और उसमें एक्सीडेंट के बाद मुझे खून दिख जाता है, तो मुझे वहीं सब याद आता है। मैंने वहां बहुत सारा खून देखा था।
विज्ञापन

3 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram
इसके आगे मलाइका ने कहा कि कुछ समय तक तो मुझे समझ भी नहीं आया था कि मैं जिंदा हूं या फिर नहीं। मैं शॉक्ड थी और मेरे सिर में दर्द था। मैं उस समय बस यहीं जानना चाहती थी कि मैं जिंदा हूं या मर गई। मुझे एक तेज आवाज सुनाई दी और जोर का धक्का लगा इसके बाद सबकुछ ब्लर हो गया। अस्पताल में जाकर मुझे होश आया था।
विज्ञापन

4 of 4
मलाइका अरोड़ा हैं करोड़ों की मालकिन - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
बता दें कि मलाइका का एक्सीडेंट 2 अप्रैल को खोपोली, महाराष्ट्र में हुआ था। उस समय वह किसी इवेंट से वापस लौट रही थीं। वहीं, मलाइका को अस्पताल से एक दिन बाद छुट्टी मिल गई थी। कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर साझा कर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी थी। हाल ही में वह अर्जुन कपूर के साथ रणबीर और आलिया के रिसेप्शन में भी दिखाई दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें