9.पद्मावत (2018)
2018 में रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था। शुरू में इस फिल्म का नाम पद्मावती रखा गया था हालांकि बढ़ते विवाद को देखते हुए फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म का बदलकर 'पद्मावत' रख दिया। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी रानी पद्मावती के ऊपर आधारित है जो एक राजपूत शासक से विवाहित है और एक सुखी विवाहित जीवन व्यतीत करती हैं। पद्मावती के सौन्दर्य से आकर्षित होकर अत्याचारी सुल्तान, अलाउद्दीन खिलजी उनके राज्य पर आक्रमण करता है।