फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमी अवॉर्ड विजेता अभिनेता रॉन लीबमैन का निधन, भावुक हुईं सारा अली खान, पांच खबरें

Sat, 07 Dec 2019 05:28 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रॉन लीबमैन, सारा अली खान - फोटो : Social Media
बॉलीवुड और  हॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
रॉन लीबमैन - फोटो : Social Media
हॉलीवुड अभिनेता रॉन लीबमैन का निधन
हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रॉन लीबमैन का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि रॉन की मौत निमोनिया से हुई है। बता दें कि रॉन मशहूर टीवी शो 'फ्रेंड्स' में डॉ. लियोनार्ड ग्रीन का किरदार निभाकर मशहूर हुए थे। रॉन को 'एंजल्स इन अमेरिका' में रॉय कोह्न के किरदार के लिए टोनी अवॉर्ड और टीवी सीरीज 'काज' के लिए एमी अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। 
विज्ञापन

3 of 6
madhuri dixit
माधुरी दीक्षित ने याद किए पुराने दिन
बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने ट्विटर हैंडल से एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ माधुरी ने कैप्शन में लिखा है, 'छोटे पल, बड़ी यादे'। तस्वीर में माधुरी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके फैन्स उनकी इस तस्वीर पर खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का ये फोटो खूब वायरल हो रहा है।
 

4 of 6
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
फिर चर्चा में आईं नीना गुप्ता 
अभिनेत्री नीना गुप्ता इन दिनों इंटरनेट की सुर्खियों में हैं। दरअसल हाल ही में नीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में नीना ऑफ वाइट प्रिंटेड छोटी फ्रॉक में नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ नीना ने कैप्शन में लिखा है 'फ्रॉक का शौक'। इस तस्वीर को नीना के साथ बधाई हो में नजर आए अभिनेता गजराज राव ने खींची है। तस्वीर में नीना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
Twinkle Khanna
ट्विंकल खन्ना ने शेयर की बिना प्याज वाली रेसिपी
अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना इऩ दिनों अपने ब्लॉग्स और किताबों के लिए चर्चा में रहती हैं। ट्विंकल समय-समय पर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अलग अंदाज में ही चुटकी लेती हैं। हाल ही में ट्विंकल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में ट्विंकल ने प्याज की तुलना काफी महंगे मिलने वाले फल अवाकाडो से की है। इतना ही नहीं ट्विंकल ने अपने ब्लॉग में भी पांच ऐसी रेसिपी शेयर की हैं जिन्हें बिना प्याज के बनाया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sara Ali Khan - फोटो : social media
केदारनाथ को हुए एक साल पूरे
अभिनेत्री सारा अली खान की डेब्यू फिल्म केदारनाथ को पूरे एक साल हो गए हैं। इस मौके पर सारा अली खान थोड़ी भावुक हो गई हैं। सारा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरें साझा करते हुए सारा ने कैप्शन में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ ही फिल्म की पूरी टीम का भी शुक्रिया अदा किया। बता दें कि ये फिल्म सारा की डेब्यू फिल्म थी। सारा के साथ फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें