अक्षय खरोडिया
- फोटो : Instagram
अक्षय खरोडिया आगे कहते हैं, 'मुझे देशभर से लड़कियों के ईमेल्स और मैसेज आते हैं। परेशानी ये है कि सोशल मीडिया पर मेरा पेज अभी तक वेरिफाइड नहीं है तो लोगों को पता नहीं है कि असली कौन है। इस तरह की गिरी हुई हरकत करने वाले कमजोर दिल वालों को चुनते हैं और पता नहीं क्यों लड़कियां भी इनके झांसे में फंस जाती हैं बिना उनसे वीडियो कॉल पर बात किए या बिना उन्हें जाने।' उन्होंने आगे कहा, 'शुरुआत में, मुझे एक या दो मेल्स आते थे पीड़िताओं से पर अभी मुझे बैक-टू-बैक कई मेल्स और मैसेज आते हैं। जो शख्स ये कर रहा है, वो कहता है कि उसके पिता पुलिस में हैं और उसकी एक गर्लफ्रेंड थी जो कार एक्सीडेंट में चल बसी। इस तरह की कहानी बनाकर वो लड़कियों संग इमोशनल गेम खेलता है और उनका भरोसा जीतता है।'