एक दूसरे के कंधे पर हाथ रखे दिखे रिंकी और बिनोद
'पंचायत 2' में रिंकी का किरदार अदा करने वाली एक्ट्रेस सानविका ने अशोक पाठक संग अपनी जो तस्वीर साझा की है, उसमें दोनों को एक दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर मुस्कुराते हुए पोज करते देखा जा सकता है। इस तस्वीर को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- "भगवान के बाद कोई सब कुछ देख रहा है तो वो है बिनोद"। आराम कर लो...आंखें दुख गई होंगी अशोक पाठक। हमारा अपना ह्यूम सीसीटीवी। इसके आगे उन्होंने लिखा- कमेंट सेक्शन देख रहा है बिनोद' लिख अपनी क्रिएटिविटी से भर दें।
यूजर्स बोले देख रहा है बिनोद
इस तस्वीर के शेयर करते ही फैंस ने एक के बाद एक मजेदार प्रतिक्रियाएं शुरू कर दीं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- देख रहा है बिनोद, सचिव जी को जलाया जा रहा है, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, देख रहा है बिनोद कैसे तुम्हारी पॉपुलैरिटी का फायदा उठाया जा रहा है। एक अन्य ने लिखा- देख रहे हैं बिनोद कैसे तुम रिंकी के कांधे पर हाथ रख के खड़े हो। इसी तरह से बाकी यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।