बॉलीवुड में अपनी आवाज और एक्टिंग का जादू चलाने वाले पाकिस्तानी एक्टर और सिंगर अली जफर को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वो न सिर्फ अच्छे सिंगर और एक्टर हैं बल्कि पेंटर, लेखक और प्रोड्यूसर भी हैं। अली जफर ने बॉलीवुड में फिल्म 'तेरे बिन लादेन' से डेब्यू किया था और लोगों ने उनकी एक्टिंग को खूब पसंद भी किया था। इसके बाद फैंस को उनके गाने भी सुनने को मिले, जिससे फैंस उनकी आवाज के कायल हो गए। अली जफर की फिल्में और उनके गानों के बारे में तो आपने खूब सुना होगा लेकिन क्या आप सिंगर की मजेदार लव स्टोरी के बारे में जानते हैं। कई लड़कियों के क्रश और प्यार रहे अली जफर का दिल किस पर आया और कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी। ये हम आपको आज बताने जा रहे हैं।
कौन हैं अली जफर?
सिंगर की लव स्टोरी जानने से पहले अली के बारे में तो थोड़ा जान लीजिए अगर नहीं जानते हैं तो। अली मोहम्मद जफर पाकिस्तानी सिंगर, राइटर, एक्टर हैं। उन्होंने गाना एल्बम 'हुक्का पानी' से डेब्यू किया था और उनका गाना 'चन्नो' लोगों को काफी पसंद आया था। साल 2010 में अली जफर ने बॉलीवुड में कदम रखा। अली ने फिल्म 'चश्मे बद्दूर', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'डियर जिंदगी' में काम किया। अली जफर का गाना 'वो देखने में सीधी साधी लगती' तो आज भी लोगों की जुबां पर है।