फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीछे तो देखो' बोलने वाला पाकिस्तानी बच्चा निकला काफी आगे, धड़ाधड़ विज्ञापन कर छाप रहा नोट

Mon, 15 Jul 2019 04:54 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अहमद शाह - फोटो : Twitter
पिछले कुछ महीनों से आपने नोटिस किया हो तो आपको जरूर पता होगा एक पठानी बच्चे ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। गोल-मटोल से इस बच्चे का वीडियो सामने आते ही वायरल हो जाता है और लाखों लोग इसे पसंद भी करते हैं। इस बच्चे का नाम अहमद शाह है और ये पाकिस्तान का रहने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ahmed shah
पूरी दुनिया को 'पीछे तो देखो' कहकर फेमस हुआ ये बच्चा अब बहुत आगे निकल चुका है। अपनी क्यूनेट की वजह से इस बच्चे को विज्ञापन मिल रहे हैं और ये बच्चा जमकर पैसे छाप रहा है। सब इस बच्चे की क्यूटनेस पर फिदा हैं और आलम ये है कि इस बच्चे के पास सोशल मैसेज वाले विज्ञापनों की भरमार लगी है।
विज्ञापन

3 of 5
ahmed shah
हाल ही में इस बच्चे को तेल का विज्ञापन करते हुए देखा गया था। इसके अलावा अहमद के पास फ्रूट ड्रिंक का विज्ञापन करते हुए भी देखा गया। अहमद का ये अंदाज न केवल पाकिस्तान में बल्कि भारत में भी काफी पसंद किया जा रहा है।

4 of 5
ahmed shah
अहमद 4 साल का है। अहमद के वीडियो में दिखता है कि वह बातें बनाने में माहिर हैं। इस उम्र में बच्चे की तेज-तर्रारी देख सोशल मीडिया यूजर्स काफी खुश होते हैं। अहमद पाकिस्तान के टीवी शोज 'गुड मॉर्निंग पाकिस्तान' में भी नजर आ चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ahmed shah
पिछले महीने ही अहमद की शोहरत देखते हुए उन्हें एक मिल्क कंपनी ने ब्रैंड एंबैसेडर बनाया है। ये कंपनी गाय का दूध बेचती है। इस कंपनी के लिए अब अहमद विज्ञापन करते नजर आएंगे।अहमद इतने बड़े स्टार बन चुके हैं कि बड़े-बड़े टीवी शोज उन्हें बुलाने के लिए लाखों-करोड़ों रुपए खर्च करने के लिए तैयार हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें