पाकिस्तानी अभिनेता फिरोज खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिरोज खान पर अपनी पत्नी सईदा अलीजा के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है, जिसके बाद से अभिनेता की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। घरेलू हिंसा को लेकर चर्चा में आए फिरोज खान के खिलाफ पूरी पाकिस्तानी इंडस्ट्री हो गई है और अब अभिनेता को बैन करने की मांग की जा रही है। कुछ दिनों पहले अलीजा ने अपने साथ हुई मारपीट की तस्वीरें साझा की थीं, जिसके बाद से ही सिलेब्स इस मुद्दे पर बात करते नजर आ रहे हैं।