पाकिस्तान की खूबसूरत अभिनेत्री सबा कमर अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है। अभिनेत्री अक्सर किसी न किसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। सबा खुद जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में, सबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि वह सलमान खान के साथ कभी काम नहीं करना चाहती हैं।