फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hania Aamir: RRR के नाटू नाटू पर जमकर थिरकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Fri, 24 Feb 2023 01:24 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हानिया आमिर - फोटो : सोशल मीडिया
गीतकार जावेद अख्तर के 26/11 पर लाहौर में दिए गए बयान के बाद से ही पाकिस्तानी सेलेब्स सोशल मीडिया पर इस मामले पर खूब चर्चा कर रहे हैं। पाकिस्तानी सितारों को उनके ही घर में उनके देश के लिए दिया गया गीतकार का बयान रास नहीं आया, तो दूसरी ओर पाकिस्तान की मशहूर अदाकारा हानिया आमिर पर आरआरआर के गाने नाटू नाटू का खुमार चढ़ा है। एक्ट्रेस का नाटू नाटू पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
हानिया आमिर - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर छाया हानिया आमिर का यह वीडियो किसी शादी के दौरान का है, जिसमें पाक सिनेमा के कई सितारे देखने को मिल रहे हैं। हनिया सफेद स्नीकर्स के साथ गोल्डन कलर के शरारा में नजर आ रही हैं। इसके साथ हानिया ने अपनी चोटी में गजरे लगा रखे हैं। वहीं, नाटू नाटू पर एक्ट्रेस जमकर डांस कर रही हैं, जिसमें अभिनेता सबूर अली भी शामिल थे। 

Money Laundering Case: 200 करोड़ मनी लॉड्रिंग मामले में करीम मोरानी पर कसा शिकंजा, ED ने भेजा समन

विज्ञापन

3 of 4
हानिया आमिर - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर हानिया के इस डांस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। हनिया के बारे में एक फैन ने लिखा, 'ओह यह कितना शानदार लग रहा है, वह अपने स्नीकर्स के साथ कितनी कंफर्टेबल हैं और शानदार डांस कर रही हैं। वहीं, कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आया और उन्होंने कहा कि यह डांस कम एक्सरसाइज ज्यादा लग रहा है। डांस फ्लोर भी लगा रहा है कि टूट जाएगा।

Soundarya Sharma: साजिद खान के साथ अफेयर की खबरों पर भड़कीं सौंदर्या शर्मा, बोलीं- वो मेरे बड़े भाई जैसे हैं
विज्ञापन

4 of 4
हानिया आमिर - फोटो : social media
बता दें कि हानिया आमिर अक्सर ही सोशल मीडिया पोस्ट में भारतीय फिल्मों के लिए अपने प्यार को साझा करती हैं। पिछले महीने भी अभिनेत्री ने अपनी एक दोस्त के साथ वीडियो साझा किया था, जिसमें वे दोनों जूनियर एनटीआर और राम चरण के नाटू नाटू के हुक स्टेप करती नजर आ रही थीं। वहीं, आरआरआर का गाना नाटू नाटू ऑस्कर में बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी के लिए नॉमिनेट हुआ है। इसके अलावा यह गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड पहले ही अपने नाम कर चुका है।

Shehnaaz Gill: नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ रोमांस करेंगी शहनाज गिल! इस सिंगर की म्यूजिक वीडियो में आएंगी नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें