फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है भोजपुरी सिनेमा की 'श्रीदेवी' जिसके नाम से ही चल जाती हैं फिल्में

Wed, 24 May 2017 06:38 AM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 10
पाखी हेगड़े
बॉलीवुड और हॉलीवुड के सुपरस्टारों के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार कौन है ?
विज्ञापन

2 of 10
पाखी हेगड़े
भोजपुरी सिनेमा में वैसे तो एक से बढ़कर एक कलाकार हैं जिनकी फिल्में जबरदस्त कमाई करती हैं और रिकॉर्ड बनाती हैं, लेकिन एक एक्ट्रेस जिसकी पॉपुलैरिटी ने सभी को चारों खाने चित कर दिया है वो हैं पाखी हेगड़े।
विज्ञापन

3 of 10
पाखी हेगड़े
पाखी हेगड़े ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन पर आने वाले मशहूर टीवी शो 'मैं बनूंगी मिस इंडिया' से की थी जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा का रुख कर लिया।

4 of 10
पाखी हेगड़े
भोजपुरी सिनेमा में पाखी हेगड़े की एंट्री मनोज तिवारी की फिल्म 'भईया हमार दयावान' से हुई। फिल्म जबरदस्त हिट रही और पाखी के पास फिल्मों की लाइन लग गई।
विज्ञापन

5 of 10
पाखी हेगड़े
निर्माता-निर्देशकों में पाखी हेगड़े को अपनी फिल्मों में लेने की होड़ मच गई। आलम ये है कि आज पाखी हेगड़े भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार हैं।
विज्ञापन

6 of 10
पाखी हेगड़े
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ पाखी हेगड़े ने 'निरहुआ रिक्शावाला', 'जिगरवाला' और 'राजा बाबू' जैसी फिल्मों में काम किया और वो सभी ब्लॉकबस्टर रहीं।
विज्ञापन

7 of 10
पाखी हेगड़े
देखते ही देखते दिनेश लाल यादव और पाखी हेगड़े की जोड़ी सुपरहिट हो गई। 2010 से लेकर 2014 के बीच ये जोड़ी नंबर वन रही।

8 of 10
पाखी हेगड़े
आज पाखी हेगड़े भोजपुरी सिनेमा की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें उनके नाम से ही निर्माता-निर्देशक अपनी फिल्मों में साइन कर लेते हैं। इस मामले में उन्हें 'भोजपुरी सिनेमा की श्रीदेवी' कहा जा सकता है।

9 of 10
पाखी हेगड़े
इंटरनेट पर मौजूद आंकड़ों की मानें तो पाखी हेगड़े एक फिल्म के लिए 10 लाख बतौर फीस लेती हैं जो बाकी भोजपुरी फिल्मों की हीरोइनों को मिलने वाली फीस से कहीं ज्यादा है।
विज्ञापन

10 of 10
पाखी हेगड़े
पाखी हेगड़े मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ भी काम कर चुकी हैं। दोनों फिल्म 'गंगा देवी' में नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें