त्रावणकोर बहनें
- फोटो : इंस्टाग्राम
बहनों के साथ नृत्य का प्रशिक्षण लिया
तिरुवनन्तपुरम के पूजाप्परा में थंकअप्पन पिल्लई और सरस्वती अम्मा की दूसरी बेटी के रूप में जन्मी पद्मिनी की बड़ी बहन ललिता और छोटी पहन रागिनी भी मशहूर नृत्यांगना रहीं। अपनी बहनों के साथ पद्मिनी ने विधिवत रूप से भरतनाट्यम सीखा, फिर कथकली सीखा। इस तरह यह डांसर बनीं। तीनों बहनें 'त्रावणकोर बहनें' के रूप में जानी गईं। साल 1948 में पद्मिनी की पहली हिंदी फिल्म 'कल्पना' में आईं। इस फिल्म में इन्हें बतौर डांसर लिया गया। इसके बाद पद्मिनी ने 'जिस देश में गंगा बहती है', 'मेरा नाम जोकर', 'आशिक', 'अफसाना', 'चंदा और बिजली', 'भाई-बहन', 'दर्द का रिश्ता', 'मस्ताना', 'रागिनी', 'अमरदीप', 'राजतिलक', 'परदेसी' जैसी कई हिंदी फिल्मों में काम किया। पद्मिनी ने दक्षिण भारत और उत्तर भारत के जबरदस्त कलाकारों के साथ काम किया। इनमें राज कपूर, एम. जी रामचंद्रन, शिवाजी गणेशन, राजकुमार, प्रेम नासिर और देवानन्द और शम्मी कपूर जैसे मशहूर अभिनेताओं के नाम शामिल हैं। वर्ष 1989 में इन्होंने एक फिल्म 'मोहब्बत का पैगाम' का निर्देशन भी किया था।