पद्मिनी कोल्हापुरे
- फोटो : सोशल मीडिया
'प्रेम रोग', 'इंसाफ का तराजू’, ‘आहिस्ता-आहिस्ता’, ‘प्यार झुकता नहीं’ जैसी फिल्मों में काम करने वाली पद्मिनी ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। इंसाफ का तराजू में पद्मिनी ने नाबागिल लड़की का रोल किया जिसका रेप हो जाता है। ये रेप सीन तकरीबन 7-8 मिनट लंबा था। इतने लंबे रेप सीन की वजह से खूब विवाद हुआ और पद्मिनी की छवि पर भी काफी असर पड़ा। इसके बाद उन्होंने ऐसे सीन्स से तौबा कर ली।