पद्मिनी कोल्हापुरे और प्रदीप शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे हुई पद्मिनी और प्रदीप की मुलाकात
पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू की थी और जब वह महज 15 साल की थीं तब वह फिल्मों में लीड अभिनेत्री के तौर पर नजर आने लगी थीं। साल 1986 में फिल्म 'ऐसा प्यार कहां' रिलीज हुई थी, जिसमें पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ मिथुन चक्रवर्ती नजर आए थे। इस फिल्म के निर्देशक विजय सदाना थे और प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा थे। इसी फिल्म के सेट पर पद्मिनी और प्रदीप की पहली मुलाकात हुई और दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे।