मोहित रैना, अदिति शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
साल की शुरुआत में ही मोहित रैना ने अपनी गर्लफ्रेंड अदिति शर्मा से शादी की है। अदिति टैक बैकग्राउंड से हैं और दोनों की मुलाकात कुछ साल पहले हुई थी। दोनों पहले दोस्त बने और बाद में दोस्ती प्यार में बदल गई। लॉकडाउन के दौरान मोहित ने अदिति के परिवार वालों से उनका हाथ मांगा और दोनों ने शादी कर ली। बता दें कि मोहित 'उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'शिद्दत' जैसी फिल्मों में भी नजर आए हैं। दोनों ही फिल्मों में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। वहीं, 'गुड न्यूज' में उन्होंने कैमियो किया था। इसके अलावा वह वेब सीरीज 'भौकाल', 'मुंबई डायरीज', 'काफिर' और 'ए वायरल वेडिंग' का भी हिस्सा थे।