फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावत' को लेकर स्वरा ने किया था भंसाली पर वार, अब इस एक्ट्रेस ने किया पलटवार

Tue, 30 Jan 2018 08:12 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
padmaavat
लीग से हटकर फिल्में करने वाली स्वरा भास्कर ने हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत देखने के बाद एक खुला खत लिखा था। इस खत में स्वरा ने फिल्म से जुड़ी अपने दिल की हर बात खोलकर रख दी थी। इस लेटर को लिखने के बाद स्वरा भास्कर चारों तरफ चर्चा में आ गई हैं।


 
विज्ञापन

2 of 4
Swara Bhaskar
जैसे ही स्वरा भास्कर ने ये लेटर लिखा कई ट्विटर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि कई लोग स्वरा के समर्थन में भी दिखे। वहीं जानी मानी अभिनेत्री एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने स्वरा को उनके इस लेटर का जवाब दिया। सुचित्रा ने ट्वीट कर लिखा, ‘फनी..जो एक्ट्रेस डांसर...वैश्या का किरदार निभा चुकी हो वह ये फिल्म देखने के बाद खुद को वजाइना मात्र महसूस कर रही हैं। क्या स्टैंडर्ड है ये…।'
 



 
विज्ञापन

3 of 4
स्वरा भास्कर - फोटो : SELF
सुचित्रा के इस ट्वीट का जवाब देते हुए स्वरा ने लिखा, 'फनी! लोग इस चीज को भुला नहीं पा रहे कि एक औरत ने योनि शब्द का इस्तेमाल कर लिया। यह हास्यास्पद है कि 2440 शब्दों के आर्टिकल में इन्हें मात्र योनि शब्द ही दिखा और याद रहा।'
 

 
विज्ञापन

4 of 4
Swara Bhaskar
स्वरा ने लेटर में लिखा था, वह अपने पूरे परिवार के साथ 'पद्मावत' देखने पहुंची थीं। फिल्म में मौजूद सभी किरदारों ने उनका दिल जीत लिया लेकिन पूरी फिल्म में उन्हें बस एक बात से बहुत तकलीफ हुई और वह है 'जौहर'। स्वरा ने अपना सुझाव रखते हुए खत में लिखा कि क्या जौहर के बिना पद्मावती की जिंदगी नहीं चल सकती थी। क्या कोई महिला किसी पुरुष के बिना असंपूर्ण है। क्या औरतों के वजाइना पर ही पुरुषों की नजर रहती है। क्या वजाइना के आगे औरतों की कोई जिंदगी नहीं होती। क्या रेप के बाद किसी महिला को जिंदगी जीने का अधिकार नहीं है। या फिर पुरुष को सिर्फ महिला का शरीर चाहिए और अगर महिला वह नहीं देना चाहती तो उसे मृत्यु को गले लगाना होगा। क्या महिलाओं के पास मृत्यु के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें