Shahid kapoor
शाहिद ने कहा, 'मैं यही कहूंगा कि यह समय इस तरह की चीजों के लिए नहीं है, पद्मावत पूरी फिल्म इंडस्ट्री को रेप्रिजेंट कर रही है, फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन और फ्रीडम ऑफ स्पीच को रेप्रिजेंट कर रही है। फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने का यह काम बहुत मुश्किल रहा है और ऐसे समय पर जब पूरी फिल्म इंडस्ट्री हमारे साथ खड़ी रही है, ऐसे में यह ओपन लेटर थोड़ा बेहूदा सा लग रहा है, जो उन्होंने अपने व्यक्तिगत विचार को लेकर लिखा है हालांकि सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है।'