फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मश्री: कंगना रणौत बोलीं- देश ने 'आदर्श नागरिक' के रूप में दिया महत्व, यह सम्मान बहुत सारे लोगों के मुंह बंद कर देगा

Tue, 09 Nov 2021 07:54 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री कंगना रणौत सोमवार को नई दिल्ली में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित की गई। पुरस्कार हासिल करने के बाद कंगना के इस उपलब्धि के लिए प्रशंसकों और फालोअर्स के लिए एक वीडियो मैसेज शेयर किया है। अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे एक अभिनेत्री के रूप में  पहले उन्हें कई पुरस्कार मिले थे। हालांकि, पद्म श्री ने यह दिखाया कि कैसे देश ने उन्हें एक 'आदर्श नागरिक' के रूप में भी महत्व दिया है।


वहीं, कंगना के इस वीडियो पर उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेत्री को यह सम्मान मिलने पर एक तरफ उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। तो वहीं कई यूजर्स ने उन्हें यह पुरस्कार मिलने पर ही सवाल खड़े कर दिए। कई फैंस ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। जबकि कुछ इससे नाखुश नजर आए। एक यूजर ने लिखा जब इन्हें पद्मश्री मिल सकता है तो कोरोना में लोगों की मदद करने वाले सोनू सूद को क्यों नहीं। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि चापलूसी कर के यह पुरस्कार हासिल किया है। 

 

विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, पुरस्कार मिलने के बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर एक वीडियो में उन्होंने कहा कि, मैं कृतज्ञ हूँ जब मैंने छोटी उम्र में अपना करियर शुरू किया था, तब मुझे सफलता का स्वाद चखने में 8-10 साल लग गए। लेकिन, आखिरकार जब मैं सफल हो गई, तो मुझे इसमें मजा नहीं आया। 

 

विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा कि मैंने फेयरनेस प्रोडक्ट्स, आइटम नंबर्स, फेमस मेल लीड एक्टर्स और प्रोडक्शन हाउस के साथ फिल्मों में काम करना छोड़ दिया। इस दौरान मैंने जितना पैसा कमाया उससे ज्यादा दुश्मन बन गए हैं।


यहां देखें पूरा वीडियो-
 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

देश के चौथे सर्वोच्च नगारिक सम्मान पद्मश्री अवॉर्ड कंगना रणौत के अलावा अदनान सामी, एकता कपूर और करण जौहर को भी दिया गया है। वहीं, गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत, अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया

पद्म श्री से सम्मान मिलने के बाद,अदनान ने कहा कि मैं यह पुरस्कार अपने माता-पिता को समर्पित करना चाहता हूं। वहीं, फिल्म मेकर एकता कपूर ने इस सम्मान के लिए सभी को धन्यवाद दिया और अपने पुरस्कार को अपनी मां शोभा और पिता जितेंद्र को समर्पित किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें