फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरेंः पद्म भूषण पंडित राजन मिश्रा का कोरोना से निधन और कोरोना संक्रमित हुईं पूजा हेगड़े

Mon, 26 Apr 2021 01:26 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गायन प्रस्तुत पद्मभूषण पंडित राजन साजन मिश्र - फोटो : अमर उजाला
देश में कोरोना की स्थिति भयावह है और मनोरंजन जगत भी इससे अछूता नहीं है। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के पुरोधा और वाराणसी संगीत घराने की मशहूर जोड़ी राजन साजन मिश्रा की जोड़ी टूट गई। पद्मभूषण पंडित राजन मिश्रा का कोरोना से निधन हो गया। उनके निधन पर मशहूर भजन गायक और बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी अनूप जलोटा ने दुख जताया है।


दुखदः टूट गई राजन-साजन की जोड़ी, पद्म भूषण पंडित राजन मिश्रा का कोरोना से निधन
विज्ञापन

2 of 5
पूजा हेगड़े - फोटो : Twitter:@hegdepooja
कोरोना ने भारत में साल 2020 में दस्तक दी थी और अब तक इसका कहर जारी है। पिछले साल जहां इससे लोग संक्रमित हो रहे थे तो इस साल दुगनी रफ्तार से लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। बॉलीवुड के बहुत से सितारे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हाल ही में इस लिस्ट में अभिनेत्री पूजा हेगड़े का नाम जुड़ गया है। पूजा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।


अब कोरोना की चपेट में आईं अभिनेत्री पूजा हेगड़े, फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की प्रार्थना
विज्ञापन

3 of 5
बाबुल सुप्रियो
गायक से राजनेता बने केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो दूसरी बार कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बाबुल ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इस बार उनकी पत्नी की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।

गायक से राजनेता बने बाबुल सुप्रियो को दूसरी बार हुआ कोरोना, वोटिंग न कर पाने पर जताया दुख

4 of 5
नाना के साथ अली फजल - फोटो : Insatagram- @alifazal9
'मिर्जापुर' वाले गुडू भैया यानी अली फजल अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने अभिनय कौशल से उन्होंने लोगों का दिल जीता है। लेकिन इस बीच एक दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता के नाना का निधन हो गया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी। वहीं, उन्होंने नाना के निधन पर एक भावुक नोट भी लिखा है।

अली फजल के नाना का हुआ निधन, भावुक होकर अभिनेता ने बताया किस तरह उनके साये में गुजारा बचपन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत इन दिनों फिल्मों से अधिक अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक मुद्दों तक वह बड़े सख्त अंदाज में अपनी बात रख रही हैं। इस बार कंगना के निशाने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आ गए हैं। इन दोनों के खिलाफ कंगना ने एक ट्वीट किया है। अभिनेत्री के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


कंगना के निशाने पर दिल्ली और मुंबई सीएम, अभिनेत्री ने पीएम केयर्स फंड द्वारा दिए गए पैसों का मांगा हिसाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें