प्रियंका, ऋतिक, सुजैन
- फोटो : सोशल मीडिया
सुजैन खान
आज सुजैन भले ही ऋतिक रोशन से अलग हो गई हों, लेकिन एक वक्त पर वो उनकी पत्नी थीं। ऋतिक और प्रियंका के अफेयर की खबरें तो ज्यादा सामने नहीं आई थी लेकिन कहा जाता है कि दोनों कृष फिल्म के दौरान एक दूसरे के करीब आने लगे थे। इस बात से सुजैन काफी परेशान रहती थीं। ऐसे में अपनी पत्नी को नाराज करते हुए ऋतिक ने फैसला किया था कि वो प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे। वहीं ऑफ कैमरा भी ऋतिक प्रियंका से दूर रहने लगे थे।