कोरोना संक्रमण ने देश- दुनिया पर अपना गहरा प्रभाव डाला है। इस वायरस ने ना सिर्फ आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाया है, बल्कि मनोरंजन के क्षेत्र में भी इसका काफी असर देखने को मिला है। कोरोना के आते ही देशभर में बंद हुए सिनेमाघरों की वजह से मनोरंजन क्षेत्र को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। रिलीज के लिए तैयार कई फिल्मों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ा था। ऐसे में फिल्म मेकर्स ने अपनी मेहनत और निवेश को व्यर्थ होने से बचाने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का रुख किया। यही वजह है कि कोरोनावायरस ओटीटी दर्शकों के मनोरंजन का एक अहम जरिया बन गया। ओटीटी की इसी लोकप्रियता और लोगों तक इसकी पहुंच को देखते हुए अब कई फिल्म मेकर्स और बड़े कलाकार ओटीटी पर अपनी शुरुआत कर चुके हैं। वहीं, कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जो अभी तक इस से दूर हैं। हालांकि, इस साल कई और बड़े कलाकार भी ओटीटी पर अपना डेब्यू करने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में-
माधुरी दीक्षित
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का है। अभिनेत्री अपनी वेब सीरीज फाइंडिंग अनामिका के जरिए ओटीटी पर अपनी नई पारी शुरू करने वाली हैं। अभिनेत्री की यह थ्रिलर्स सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।