फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा हॉरर-थ्रिलर के साथ क्राइम का मजा, रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज

Mon, 11 Mar 2024 11:46 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मर्डर मुबारक, लाल सलाम - फोटो : social media
दर्शकों को सिनेमाघरों से ज्यादा घर बैठकर फिल्म और वेब सीरीज देखना पसंद होता है। दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। ओटीटी दर्शकों को हर हफ्ते नई फिल्मों और वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। ओटीटी को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए मार्च का तीसरा हफ्ता भी बहुत ही खास होने वाला है। ओटीटी पर दर्शकों के लिए कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज इस हफ्ते दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन सी फिल्में और वेब सीरीज कब और कहां रिलीज होंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
भ्रमयुगम - फोटो : सोशल मीडिया
भ्रमयुगम
'भ्रमयुगम' में ममूटी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, अमाल्डा लिज, अर्जुन अशोकन और सिद्धार्थ भारतन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 15 मार्च को सोनी लिव पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

3 of 7
लाल सलाम - फोटो : सोशल मीडिया
लाल सलाम
'लाल सलाम' एक लापरवाह शहरवासी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उन्हीं लोगों की नजरों में खुद को योग्य साबित करके अपने ठग तरीकों को बदलने की कोशिश करता है, जिन्होंने उसे भगाया था। ऐश्वर्या रजनीकांत द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विष्णु विशाल, विक्रांत और सेंथिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। साथ ही सुपरस्टार रजनीकांत एक विस्तारित कैमियो में नजर आएंगे। यह फिल्म कथित तौर पर 15 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

4 of 7
मर्डर मुबारक - फोटो : सोशल मीडिया
मर्डर मुबारक
'मर्डर मुबारक' में सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, विजय वर्मा और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, डिंपल कपाड़िया, संजय कपूर, टिस्का चोपड़ा और सुहैल नैय्यर भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 15 मार्च 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

5 of 7
हनुमान - फोटो : सोशल मीडिया
हनुमान
'हनुमान' काल्पनिक गांव अंजनदारी पर आधारित है और एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भगवान हनुमान की महाशक्ति हासिल कर लेता है। फिल्म में तेजा सज्जा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 16 मार्च को जी5 पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

6 of 7
बिग गर्ल्स डोंट क्राई - फोटो : सोशल मीडिया
बिग गर्ल्स डोंट क्राई
'बिग गर्ल्स डोंट क्राई' एक बोर्डिंग स्कूल में रहने वाली किशोर लड़कियों पर केंद्रित होगी। सीरीज नित्या मेहरा द्वारा बनाई गई है और इसमें पूजा भट्ट, राइमा सेन, अवंतिका वंदनपु, अनीत पड्डा, दलाई, विदुषी, लक्यिला, अफरा सैयद और अक्षिता सूद सहित प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं। यह 14 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मैं अटल हूं - फोटो : सोशल मीडिया
मैं अटल हूं
'मैं अटल हूं' पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित है और एक राजनेता, कवि और सज्जन व्यक्ति के रूप में उनकी यात्रा को दर्शाती है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं और पीयूष मिश्रा, राजा रमेश कुमार सेवक, दया शंकर पांडे, प्रमोद पाठक, पायल नायर, राजेश खत्री, एकलाख खान, हर्षद कुमार और हरेश खत्री भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'मैं अटल हूं' 14 मार्च को जी5 पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें