फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: ओटीटी पर लगेगा क्राइम-थ्रिलर के साथ एक्शन का तड़का, मनोज बाजपेयी और टॉम क्रूज का दिखेगा जलवा

Mon, 08 Jan 2024 03:41 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
किलर सूप, द लेजेंड और हनुमान - फोटो : Social media
दर्शक सिनेमाघरों के अलावा ओटीटी पर भी फिल्मों और वेब सीरीज का लुत्फ उठाते हैं। दर्शक आज कल घर बैठे ही अपना मनोरंजन करना चाहते हैं, ऐसे में वे ओटीटी का रुख करते हैं। जनवरी के दूसरे हफ्ते भी घर बैठे दर्शकों को कुछ खास फिल्मों और वेब सीरीज का मजा मिलने वाला है। इस हफ्ते भी ओटीटी पर क्राइम, थ्रिलर और कॉमेडी का भरपूर तड़का लगने वाला है। चलिए आपको बताते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज के बारे में....
विज्ञापन

2 of 6
किलर सूप - फोटो : सोशल मीडिया
किलर सूप
मनोज बाजपेयी और कोंकणा सेन शर्मा अभिनीत फिल्म किलर सूप स्वाति शेट्टी पर केंद्रित है, जो एक महत्वाकांक्षी, लेकिन प्रतिभाहीन घरेलू शेफ है, जो अपने पति प्रभाकर की जगह अपने प्रेमी उमेश को लाने की योजना बनाती है। यह क्राइम ड्रामा फिल्म 11 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने आ रही है।
Koffee With Karan 8: करण के शो की मेहमान बनेंगी नीतू सिंह-जीनत अमान, जिंदगी को लेकर करेंगी कई दिलचस्प खुलासे
विज्ञापन

3 of 6
मिशन इंपॉसिबल - फोटो : Social media
मिशन इंपॉसिबल
टॉम क्रूज अभिनीत फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल' एथन हंट और उनकी आईएमएफ टीम पर केंद्रित है, जो एक भयानक नए हथियार को ट्रैक करने के अपने खतरनाक मिशन पर निकलते हैं। यह 11 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
Salman Khan: सलमान खान की सुरक्षा में सेंध? फार्महाउस में दो संदिग्धों ने किया घुसने का प्रयास, गिरफ्तार

4 of 6
द लेजेंड ऑफ हनुमान 3 - फोटो : सोशल मीडिया
द लेजेंड ऑफ हनुमान 3
'द लेजेंड ऑफ हनुमान 3' सीरीज भगवान हनुमान की कहानियों के इर्द-गिर्द घूमती है और कैसे उन्होंने सीता को बचाने में भगवान राम की मदद की। दो सीरीज के बाद निर्माता इस हिट सीरीज का तीसरा सीजन लाए हैं। एनिमेटेड सीरीज द लेजेंड ऑफ हनुमान 3 डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 12 जनवरी को रिलीज होगी।
OMG: विशाल ने अपने इस शागिर्द से सीखी निर्देशन की बारीकियां, पुराने साथी हनी त्रेहान का सनसनीखेज खुलासा
विज्ञापन

5 of 6
इको - फोटो : Social media
इको
वेब सीरीज इको माया के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने गृहनगर लौटती है और अपनी जड़ों से फिर से जुड़ती है। शो में माया के रूप में अलाक्वा कॉक्स, विंसेंट डी'ओनोफ्रियो, चास्के स्पेंसर, टैंटू कार्डिनल, ग्राहम ग्रीन, कोडी लाइटनिंग और डेवेरी जैकब्स प्रमुख भूमिकाओं में हैं। चार्ली कॉक्स सीरीज में डेयरडेविल की अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगे। इसका प्रीमियर 10 जनवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार होगा।
Rashmika-Vijay Deverakonda: क्या रश्मिका के घर बजने वाली हैं शहनाई? इस एक्टर के साथ फरवरी में हो सकती है सगाई
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी मैन - फोटो : Social media
एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी मैन
'एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी मैन' सीरीज नितिन, रोहिणी और श्रीलीला अभिनीत यह फिल्म अभि पर केंद्रित है, जिसने बचपन से ही अभिनय में रुचि विकसित की है। फिर वह अपनी प्रेमिका लिकिथा की कंपनी का सीईओ बन जाता है। यह सीरीज 12 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Raid 2: 'रेड 2' में अजय देवगन के साथ रोमांस का तड़का लगाएंगी वाणी कपूर, अभिनेत्री ने शुरू की फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें