पहले जहां देश में अमेजन और नेटफ्लिक्स जैसे विदेशी प्लेटफॉर्म्स का ही दबदबा था, वहीं, अब ओरिजनल कंटेंट के मामले में भारतीय प्लेटफॉर्म्स उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से कई फिल्मों की रिलाज डेट टाल दी गई है और कई को ओटीटी पर रिलीज करने का एलान किया गया। पहले जहां देश में अमेजन और नेटफ्लिक्स जैसे विदेशी प्लेटफॉर्म्स का ही दबदबा था, वहीं, अब ओरिजनल कंटेंट के मामले में भारतीय प्लेटफॉर्म्स उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। आज एक दो नहीं बल्कि कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स मौजूद हैं। तो हर हफ्ते इन पर अलग-अलग तरह की फिल्में और सीरीज भी रिलीज होती रहती हैं। अब इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और डिज्नी प्लस हॉटस्टार जैसे कई ओटीटी प्लेटफॉर्म अपने दर्शकों के लिए बेहतरीन फिल्में, शोज और सीरीज लेकर आ रहे हैं। तो चलिए इस हफ्ते क्या कुछ नया रिलीज होने जा रहा है आपको बताते हैं।
कोल्ड केस
इस फिल्म में हमें पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म में हमें अदिति बालन भी नजर आने वाली हैं। फिल्म की कहानी में एक मौत हुई है, जिसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। फिल्म में जो विलन है उसे एक ब्रिलियंट किलर के तौर पर दिखाया गया है। जो आखिर तक किसी के सामने नहीं आता। इस फिल्म में निर्देशक तनु बालक हैं, जो इस फिल्म के साथ ही निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। वहीं इस फिल्म के निर्माता एंटो जोसेफ और प्लान जे स्टूडियोज हैं। ये फिल्म 30 जून को अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है।