फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT Release: इस हफ्ते 'मेकिंग द कट' और 'मलिक' करने आ रहे आपका मनोरंजन, जानें और क्या है खास

Tue, 13 Jul 2021 12:29 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मलिक, मेकिंग द कट, नेवर हैव आई एवर - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना का खतरा टला नहीं है ऐसे में सिनेमाघरों को खुलने में वक्त हैं। वहीं पिछले कुछ सालों में ओटीटी भी दर्शकों की पहली पसंद बन गया है। मेकर्स एक से बढ़कर एक कंटेंट ओटीटी पर रिलीज कर रहे हैं। वहीं सिनेमाघर खुलने का इंतजार कर रहे निर्माता और निर्देशक बहुत सी फिल्मों को सीधे ओटीटी पर रिलीज कर रहे हैं। इससे दर्शकों का घर बैठे ही जबरदस्त मनोरंजन हो रहा है। गौरतलब है कि फिल्म के साथ साथ सीरीज देखने का क्रेज भी लोगों के बीच बढ़ गया है। बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मों के अलावा धमाकेदार सीरीज भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। हर हफ्ते नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जी 5 और हॉटस्टार पर एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते क्या कुछ नया रिलीज होने वाला है।


द व्हाइट लोटस

माइक व्हाइट के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक सामाजिक व्यंग्य है जिसमें बहुत से मेहमानों और कर्मचारियों के जीवन के बारे में दिखाया गया है जो एक हफ्ते से ज्यादा छुट्टियां मनाने जाते हैं। इस फिल्म में मर्रे बारलेट, कोनी ब्रिटन, जेनिफर कूलिज और एलेक्जेंड्रा डैडारिया ने अहम रोल निभाया है। ये फिल्म 11 जुलाई को एचबीओ पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

2 of 5
हाइस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
हाइस्ट सीजन 1

नेटफ्लिक्स पर हाइस्ट का पहला सीजन 14 जुलाई को रिलीज होगा। डर्टी रॉबर के निर्देशन में बनी इस सीरीज में तीन अविश्वसनीय रूप से साहसी और मशहूर डकैती दिखाई जाएगी जो असल में हुई थी। इस डकैती में लाखों की नकदी और लग्जरी बॉरबन शामिल थे।
विज्ञापन

3 of 5
मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
मलिक

अमेजन प्राइम पर 15 जुलाई को मलिक रिलीज होगी। महेश नारायणन के निर्देशन में बनी ये मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म है। ये सुलेमान मलिक के जीवन पर बनी एक कहानी है जहां उसके बचपन से लेकर अधेड़ उम्र तक का संघर्ष दिखाया जाएगा। वो तटीय क्षेत्रों में रहने वालों लोगों के लिए राजनीतिक भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता है।

4 of 5
तूफान - फोटो : सोशल मीडिया
तूफान

इस महीने ही फरहान अख्तर की मोस्ट अवेटेड फिल्म तूफान रिलीज होगी। इस फिल्म का प्रीमियर 16 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। फिल्म में मृणाल ठाकुर फीमेल लीड रोल में हैं। कहानी एक स्ट्रीट बॉक्सर के चैम्पियन बनने पर आधारित है। परेश रावल फरहान के किरदार के ट्रेनर के किरदार में दिखेंगे। ये फिल्म पहले मई के महीने में रिलीज होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेकिंग द कट - फोटो : सोशल मीडिया
मेकिंग द कट 

अमेजन प्राइम पर 16 जुलाई को मेकिंग द कट का सीजन 2 स्ट्रीम किया जाएगा। हेइडी क्लम और टिम गुन्नो के निर्देशन में बनी इस आठ एपिसोड में बने इस सीरीज में 10 डिजाइनरों और उद्मियों के एक समूह साथ नजर आएगा। ये देखना दर्शकों के लिए काफी शानदार होने वाला है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें