विल स्मिथ ने गुस्से में कॉमेडियन को स्टेज पर ही जड़ दिया मुक्का
- फोटो : social media
हुआ क्या था?
क्रिस रॉक ने विल की पत्नी ज़ेडा पिंकेट के गंजेपन पर टिप्पणी की थी और ऐसे में उन्हें गुस्सा आ गया। दरअसल जेंडा को एलोपेसिया बीमारी है, जिसकी वजह से सिर में जगह-जगह से बाल बिल्कुल गायब हो जाते हैं। क्रिस ने ऑस्कर के मंच पर कहा कि फिल्म 'जी.आई, जेन 2' में उन्हें गंजेपन की वजह से ही कास्ट किया गया है। यह बात विल को बेहद खराब लगी। जीआई जेन 1997 में आई फिल्म थी। इसमें मुख्य किरदार निभा रही अभिनेत्री डेमी मूर ने अपना सिर मुंडवा लिया था।