फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी स्कर्ट में हाथ डालने की कोशिश', सोफिया हयात ने बताई होली पार्टी की घटना

Sun, 28 Mar 2021 03:27 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोफिया हयात - फोटो : instagram/sofiahayat
बिग बॉस फेम अभिनेत्री और मॉडल सोफिया हयात सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें साझा करती रहती हैं।  अभी हाल ही में सोफिया हयात के भी साथ हुआ था। सोफिया ने बताया है कि एक बार होली के मौके पर एक आदमी ने उनकी स्कर्ट में अपना हाथ डाल दिया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सोफिया हयात
हाल ही में सोफिया ने बिकिनी में होली खेलते हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। सोफिया ने बताया कि भारत में एक बार रंगों का यह त्योहार मनाते समय उनके साथ कैसी अनहोनी घटना हुई थी। सोफिया ने कहा, 'मैं एक होली पार्टी में थी जिसमें बहुत से सिलेब्रिटीज आए हुए थे। वहां काफी लोग मेरे साथ तस्वीरें लेना चाहते थे। ज्यादातर में जब बहुत सारे फैन्स होते हैं तो थोड़ी प्रटेक्टिव हो जाती हूं लेकिन इस होली की पार्टी में बेफिक्र थी।'
विज्ञापन

3 of 5
सोफिया हयात
सोफिया ने आगे कहा, 'मैंने होली की पार्टी में कुछ पानी पूरी खा लीं और मुझे पता नहीं था कि उसमें भांग मिलाया गया था। भांग के नशे में मैं काफी मस्त हो गई और मेरा गार्ड नशे में था। मैं सभी के साथ तस्वीरें खिंचवा रही थी तभी एक आदमी ने अपने हाथ से मेरी स्कर्ट ऊपर कर दी।'
 

4 of 5
Sofia Hayat
उन्होंने बताया, 'पहले तो मुझे लगा कि ऐसा नहीं हो सकता लेकिन उसके बाद उस आदमी ने दोबारा यही हरकत की। इसके बाद मैंने उस आदमी की छाती पर हाथ मारकर धक्का दिया और वह जमीन पर गिर गया।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sofia Hayat
सोफिया ने एक पत्रकार की तारीफ करते हुए कहा कि मीडिया वहां मौजूद था और एक पत्रकार दोस्त मेरे पास आया और मुझे कहा कि वह मुझे मेरे ड्राइवर तक छोड़ आएंगे क्योंकि तब वहां लोग बेकाबू होते जा रहे थे। उन्होंने मुझे मेरे ड्राइवर के पास छोड़ा फिर मैं सुरक्षित अपने अपार्टमेंट पहुंच गई।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें