फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG 2: अक्षय कुमार के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन रिलीज होगा 'ओएमजी 2' का 'हर हर महादेव' गाना

Wed, 26 Jul 2023 07:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर अभी भी संस्पेंस बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंसर बोर्ड की रिवाइजिंग कमेटी ने इसे ए सर्टिफिकेट के साथ पास करने का सुझाव दिया है। मेकर्स के दावों की मानें तो यह फिल्म अपने तय समय यानी 11 अगस्त को ही रिलीज होने वाली है। इस बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। 
Erica Fernandes: इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं 'कसौटी जिंदगी की 2' की 'प्रेरणा', एरिका का खुलासा कर देगा हैरान
विज्ञापन

2 of 5
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल, मेकर्स कल (27 जुलाई) इस फिल्म का नया गाना 'हर हर महादेव' रिलीज करने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी  अक्षय कुमार ने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है। खिलाड़ी कुमार ने इस गाने की झलक साझा करते हुए बताया है कि गाना कल रिलीज होगा और फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
Vivek Agnihotri: 'मैं नक्सली और वामपंथी भी रहा हूं', द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का बड़ा बयान
विज्ञापन

3 of 5
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अक्षय के इस ट्वीट के बाद अब लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। जहां फैंस अपने फेवरेट सितारे के नए गाने को लेकर उत्साहित हैं। वहीं, कुछ यूजर्स इस फिल्म के प्लॉट को लेकर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। साथ ही, कई लोग यह भी पूछ कर रहे हैं कि इस फिल्म का ट्रेलर अब तक क्यों नहीं रिलीज किया गया है?
Celebs Childs: इन बॉलीवुड एक्टर्स ने परिवार नियोजन को रखा ताक पर, कोई चार तो कोई है छह बच्चों का पिता

4 of 5
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि ओएमजी 2 की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की गदर 2 के साथ होने वाली है। हाल ही में जब सनी देओल से इस बारे में पूछा गया था तब उन्होंने कहा था कि दोनों फिल्मों की तुलना नहीं हो सकती। वहीं, सनी के बयान के बाद ओएमजी 2 के कलाकार पंकज त्रिपाठी ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था, ''मैं सिर्फ एक्टिंग के अलावा और किसी चीज पर ध्यान नहीं देता। अगर चार फिल्में (एक ही दिन) रिलीज होती हैं, और वे चारों अच्छी हैं, तो वो सब चलेंगी।"
Twinkle Khanna: ट्विंकल खन्ना ने मां के साथ साझा की अनदेखी तस्वीर, खुद को बताया डिंपल कपाड़िया का बॉडी गार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओएमजी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद अक्षय कुमार द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू में नजर आने वाले  हैं। फिल्म में उनके अलावा परिणीति चोपड़ा और कुमुद मिश्रा जैसे सितारे भी हैं। फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई कर रहे हैं। फिल्म को इसी साल रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
Sonu Sood: पंजाब बाढ़ प्रभावितों के लिए सोनू सूद ने शुरू की 'हेल्पलाइन', खास संदेश साझा कर बंधाया ढांढस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें