फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: निखिल से अलगाव के बाद नुसरत जहां की मांग में सिंदूर देख भड़के यूजर्स, बोले- शादी मान्य नहीं तो नाटक क्यों?

Wed, 23 Jun 2021 09:21 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां पिछले कई दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। नुसरत जहां ने अपनी शादी को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया था और उसी दिन से वो लगातार खबरों में छाई हुई हैं। नुसरत कोई फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं, तो उनके फैंस उनसे सवाल-जवाब करने लगते हैं। कुछ लोग अभिनेत्री से लगातार उनकी शादी और बच्चे को लेकर सवाल कर रहे हैं। नुसरत जहां आएदिन कोई न कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। पिछले दिनों अभिनेत्री ने बेबी बंप के साथ फोटोज़ साझा की थी। अब नुसरत जहां ने एक विज्ञापन करते हुए फोटो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की है।

मांग में सिंदूर लगाने पर यूजर्स ने घेरा
नुसरत जहां ने जो फोटो शेयर की है, इसमें वो एक गर्भ निरोधक गोली का विज्ञापन करती हुई दिख रही हैं। इस विज्ञापन की फोटो में नुसरत जहां ने मांग में सिंदूर लगाया हुआ है। बस ये फोटो देखकर यूजर्स भड़क गए और अभिनेत्री की पोस्ट पर ही उन्हें भला बुरा कहने लगे। लोगों का कहना है कि जब शादी ही मान्य नहीं है, तो सिंदूर का अपमान क्यों।
विज्ञापन

2 of 5
नुसरत जहां और निखिल जैन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, इस फोटो में नुसरत ने बाकायदा साड़ी पहनी हुई है, माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर भरा हुआ है। निखिल जैन के साथ शादी को लेकर चल रहे उनके विवाद के बीच अभिनेत्री को सिंदूर के लिए ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने व्यंग्य कसते हुए बंगाली में पूछा- किस दुख में सिंदूर लगा रखा है? एक अन्य यूजर ने लिखा- मेरे ख्याल से आपने कहा था कि आप शादीशुदा नहीं हो। फिर सिंदूर क्यों? तो वहीं अन्य यूजर ने लिखा कि आपने सिंदूर का अपमान किया है। फिर सिंदूर लगाकर विज्ञापन क्यों कर रही हो? सिर्फ यही नहीं लोगों ने सिंदूर का अपमान और हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने को लेकर भी नुसरत जहां को काफी कुछ सुनाया।
 
विज्ञापन

3 of 5
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
इसके पहले नुसरत जहां सुर्खियों में तब आ गई थी जब उन्होंने बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसमें उन्होंने पिंक कलर की शॉल ओढ़ी हुई है। चेहरे से वो काफी स्वस्थ दिख रही हैं। नुसरत ने फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'दयालुता सब कुछ बदल देती है।' इस पोस्ट पर भी यूजर्स ने सवालों की झड़ी लगा दी थी। एक यूजर ने अभिनेत्री की पोस्ट पर कमेंट करते हुए पूछा था कि वो बेबी बंप क्यों छुपा रही हैं। तो वहीं एक ने लिखा बेबी किसका है?

4 of 5
निखिल जैन, नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, शादी को लेकर हुए खुलासे के बाद नुसरत जहां के गर्भवती होने की खबरें सुर्खियों में छा गई थी। इस पर निखिल जैन ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। निखिल ने साफ कहा था कि नुसरत छह महीने से उनसे अलग रह रही हैं। नुसरत पिछले साल दिसंबर 2020 से उनका घर छोड़कर अपने मम्मी-पापा के साथ रह रही हैं। ऐसे में उन्हें इस आने वाले बच्चे की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो वो बच्चा उनका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नुसरत जहां और निखिल जैन - फोटो : सोशल मीडिया
ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब नुसरत जहां ने खुलासा किया कि उनकी और निखिल की शादी भारत में मान्य नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि जब शादी मान्य नहीं है तो तलाक कैसा। सिर्फ यही नहीं नुसरत जहां ने शादी की सभी तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डिलीट कर दी थीं। नुसरत जहां और निखिल जैन ने 19 जून 2019 को तुर्की के बोडरम सिटी में सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें