फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी-सूट छोड़ इस ड्रेस में पति संग रोमांस करती नजर आईं नुसरत जहां, क्या आपने देखी ये तस्वीरें?

Sat, 16 Nov 2019 04:58 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nusrat Jahan - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर नुसरत जहां (Nusrat Jahan) हमेशा छाई रहती हैं। हाल ही में नुसरत जहां ने पति निखिल जैन के साथ रोमांटिक तस्वीर साझा की है । यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में नुसरत और निखिल रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए नुुसरत ने एक कैप्शन भी लिखा है।
विज्ञापन

2 of 5
Nusrat Jahan - फोटो : twitter
नुसरत ने लिखा- 'प्यार भरे सारे गाने तुम्हारे लिए...जब मुझे तुम्हारे समय की जरूरत होती है? आज और हमेशा....।' इस तस्वीर में नुसरत और निखिल जैन एक साथ खुश लग रहे हैं। नुसरत ने पीले रंग का ड्रेस पहनी हुई है वहीं निखिल सफेद हुडी के साथ डेनिम जींस पहने हुए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Nusrat Jahan - फोटो : instagram
नुसरत ने एक साथ इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा की हैं। कुछ तस्वीरों में नुसरत अकेले नजर आईं तो कुछ में उनके पति निखिल जैन। नुसरत ने निखिल के साथ 19 जून को शादी की थी। नुसरत और निखिल ने हिंदू रीति के साथ-साथ क्रिश्चियन वेडिंग भी की। नुसरत और निखिल की शादी तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में हुई। 
 

4 of 5
nusrat jahan - फोटो : social media
शादी के बाद नुसरत ने कोलकाता में शानदार रिसेप्शन भी दिया था। इसमें राजनीति, खेल और उद्योग जगत की हस्तियां पहुंची थीं। शादी के बाद नुसरत जहां सांसद पद का शपथ लेने पहुंची थीं। 2019 के लोकसभा चुनाव में नुसरत टीएमसी के टिकट पर बशीरहाट सीट से मैदान में उतरीं थीं और चुनाव जीता भी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nusrat Jahan - फोटो : PTI
हिंदू रिवाज से हुई शादी में नुसरत और निखिल ने मशहूर फैशन डिजायनर सब्यसांची मुखर्जी के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे। हाल में नुसरत की करवाचौथ और दुर्गा पूजा की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। 

यह भी पढ़ें-  कालीन भैया ने किया इंस्टाग्राम डेब्यू, चाहने वालों के साथ साझा की मिर्जापुर 2 की झलक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें