फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB13: माहिरा शर्मा को हिंदुस्तानी भाऊ ने कहा 'बड़े होठों वाली छिपकली', अब मां ने सुनाई खरी-खोटी

Sat, 16 Nov 2019 04:57 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hindustani Bhau and Mahira Sharma - फोटो : voot
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में 15 नवंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड के बाद कुछ ऐसा हुआ ना केवल घर के अंदर बल्कि घर के बाहर भी बवाल मच गया है। जहां एक ओर हिंदुस्तानी भाऊ ने माहिरा शर्मा के होठों की छिपकली से तुलना की तो वहीं अब उनकी मां इस पूरे मामले पर भड़क उठी हैं। माहिरा शर्मा की मां ने हिंदुस्तानी भाऊ को आड़े हाथों लिया और जमकर खरी-खोटी सुनाई। 
विज्ञापन

2 of 5
Hindustani Bhau - फोटो : twitter
स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक मीडिया से बात करते हुए माहिरा शर्मा मां सानिया शर्मा ने बड़ा बयान दिया। सानिया ने कहा- 'उन्हें अपनी भाषा पर लगाम रखना चाहिए, खासतौर पर तब जब आप नेशनल टेलीविजन पर हो। अपने वीडियो को दिलचस्प बनाने के लिए इसने मेरी बेटी पर छिपकली वाला कमेंट किया। इस हरकत से मैं बहुत दुखी हूं। जब भाऊ इस घर में आए थे और मेरी बेटी को बहन कहा था तो मैं बहुत खुश थी।' 
विज्ञापन

3 of 5
Mahira Sharma - फोटो : twitter
सानिया ने आगे कहा- 'मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि वह अपनी बहन का इस तरह से कैसे मजाक उड़ा सकते हैं। सिर्फ थोड़ी फुटेज के लिए ?भाऊ घर में हर किसी के पीठ पीछे लोगों की बुराई करता रहता है। दरअसल, 'बिग बॉस' भाऊ को तीन वीडियो बनाने को कहते हैं। भाऊ ने जैसे ही घरवालों को बताया तो माहिरा कहती हैं 'मेरे पर भी भाऊ।' इसके बाद हिंदुस्तानी भाऊ पहला वीडियो माहिरा के ऊपर बनाते हैं। 

4 of 5
Mahira and Paras - फोटो : twitter
वीडियो में भाऊ माहिरा की खिंचाई करते हैं यहां तक की उनके होठों की तुलना छिपकली से कर देते है। भाऊ कहते हैं 'इसके होंठ यानी बड़ी छिपकली के होंठ।' भाऊ के यह कहते ही सभी माहिरा क मजाक उड़ान लगते हैं। यहां तक कि पारस छाबड़ा और माहिरा का झगड़ा भी हो जाता है। माहिरा का गुस्सा यहीं पर शांत नहीं होता है और वो पारस से कहती हैं कि वो हिंदुस्तानी भाऊ को कहें कि वो थोड़ा तमीज से बात कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aism, Siddharth and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter
इस बार घर से नॉमिनेट बाहर जाने के लिए 11 सदस्य नॉमिनेटड हैं। 'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक इस हफ्ते घर से अरहान खान बाहर होंगे। अरहान शनिवार की बजाय रविवार को घर से बाहर जाएंगे। इस ट्वीट की अमर उजाला कोई पुष्टि नहीं करता। 'द खबरी' ने शो से जुड़े कई और ट्वीट किए हैं। 'द खबरी' ने ट्वीट के मुताबिक इस बार घर से केवल एक ही कंटेस्टेंट बाहर जाएगा। 
 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 13: हो गया खुलासा, रश्मि देसाई का ये बेहद करीबी सदस्य हुआ घर से बाहर!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें