नुसरत भरुचा
- फोटो : इंस्टाग्राम-@nushrrattbharuccha
बचपन में चढ़ा था अभिनय का खुमार
नुसरत भरुचा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने अपने जुनून, मेहनत और अनोखे अंदाज से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। चाहे वह 'प्यार का पंचनामा' में उनकी लंबी डायलॉगबाजी हो या 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में उनकी ग्लैमरस स्वीटी, नुसरत ने हर किरदार में जान डाली है।
नुसरत भरुचा का जन्म 17 मई 1985 को मुंबई के एक दाऊदी बोहरा मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके पिता तनवीर भरुचा एक बिजनेसमैन हैं और मां तसनीम भरुचा एक गृहिणी। नुसरत अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं और उनका बचपन मुंबई की चहल-पहल में बीता। मुंबई के लीलावतीबाई पोडार हाई स्कूल में पढ़ाई के दौरान नुसरत को अभिनय का शौक जागा। वह स्कूल के नाटकों में हिस्सा लेती थीं और महज चार साल की उम्र में अपने स्कूल के वार्षिक समारोह में "मिस हवाई" का किरदार निभाकर स्टेज पर छा गई थीं।