फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल सुशांत सिंह राजपूत की ही नहीं, विवाद के बाद इन कलाकारों की फिल्मों के भी बदले गए नाम

Fri, 26 Jun 2020 06:46 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इन सितारों की फिल्मों के बदले नाम - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने अपने फिल्मी सफर में 'धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी', 'सोन चिड़िया' और 'छिछोरे' जैसी कई शानदार फिल्में दीं। सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' होगी। इस फिल्म में उनके साथ संजना सांघी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म 'दिल बेचारा' का पहले नाम 'किजी और मैनी' था, लेकिन एक विवाद के चलते बाद में इस फिल्म का नाम बदलकर 'दिल बेचारा' किया गया। ऐसा पहली बार नहीं जब किसी वजह या विवाद के बाद फिल्म के नाम को बदला गया। 'किजी और मैनी' से पहले भी कई बॉलीवुड फिल्मों के नाम बदले जा चुके हैं। हम आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
पद्मावत - फोटो : सोशल मीडिया
पद्मावत
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म 'पद्मावत' को लंबे समय तक विवाद झेलना पड़ा था। यह फिल्म साल 2018 में आई थी। इस फिल्म के नाम और कुछ दृश्य को लेकर एक समुदाय विशेष ने आपत्ति जताई। फिल्म पद्मावत का पहला नाम पद्मावती था, लेकिन विवाद के बाद इस फिल्म का नाम बदकर पद्मावत किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 6
जजमेंटल है क्या - फोटो : सोशल मीडिया
जजमेंटल है क्या
यह फिल्म पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कंगना रनौत और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में थे। पहले इस फिल्म का नाम 'मेंटल है क्या था', लेकिन फिल्म के नाम को लेकर भारतीय मासिक रोग संस्था ने एतराज जताया और सेंसर बोर्ड ने फिल्म का नाम बदलने की मांग की। इसके बाद फिल्म का नाम 'मेंटल है क्या था' से बदलकर 'जजमेंटल है क्या' किया गया। 

4 of 6
लवयात्री - फोटो : सोशल मीडिया
लवयात्री
इस फिल्म के निर्माता अभिनेता सलमान खान थे जबकि मुख्य कलाकार उनके जीजा आयुष और अभिनेत्री वरीना हुसैन मुख्य भूमिका में थीं। लवयात्री का पहले नाम 'लवरात्रि' था, लेकिन इस फिल्म के नाम को लेकर बहुत से लोगों ने विरोध जताया जिसके बाद इसका नाम 'लवयात्री' किया गया। यह साल 2018 में आई थी। 
विज्ञापन

5 of 6
गोलियों की रासलीला राम-लीला - फोटो : सोशल मीडिया
गोलियों की रासलीला राम-लीला
यह फिल्म साल 2013 में आई थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का पहले नाम 'रामलीला' था, लेकिन इसके नाम को लेकर बहुत से लोगों ने विरोध जताया। जिसके बाद फिल्म का नाम बदलकर 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एस दुर्गा - फोटो : सोशल मीडिया
एस दुर्गा
मशहूर निर्माता-निर्देशक सनल कुमार ससिधरन की मलयालम फिल्म एस दुर्गा का नाम पहले 'सेक्सी दुर्गा' था। फिल्मों के खिलाफ लोगों ने काफी विरोध किया। इस फिल्म के नाम पर आम लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा। इसके बाद सेंसर बोर्ड ने इसका नाम 'सेक्सी दुर्गा' से बदलकर 'एस दुर्गा' कर दिया था। यह फिल्म साल 2017 में आई थी। 

पढ़ें: VIDEO: जब शाहरुख खान ने उड़ाया था इस अभिनेता के नाम का मजाक, मिला था ऐसा जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें