फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Theft: सोनम ही नहीं इन सितारों के घर भी हुई चोरी, मिनटों में लाखों का सामान ले उड़े चोर

Sat, 09 Apr 2022 05:19 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सितारों के घर डाका - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के दिल्ली वाले घर में चोरों ने सेंध लगा दी है। चोर उनके घर से 1.41 करोड़ रुपये की ज्वेलरी व नकदी चुराकर ले गए। मामला बेहद हाईप्रोफाइल होने की वजह से वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए कई टीमों का गठन कर दिया है। मामले की जांच जारी है। खैर यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी बड़े सितारे के घर चोरी हुई हो। इससे पहले भी इन सितारों के घर चोरों ने डाका डालकर सनसनी मचा दी थी।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
इतनी सिक्योरिटी के बाद भी अमिताभ बच्चन के घर चोरी की एक घटना हुई थी। उस वक्त उनके घर से 8,000 रुपये चोरी हो गए थे। हालांकि बिग बी के सिक्योरिटी गार्ड ने चोर को पकड़ लिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन और काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ साल पहले अजय और काजोल के घर से 17 सोने की चूड़ियां गायब हो गई थीं। मामले में पुलिस ने उनके नौकरों को अरेस्ट कर लिया था। बाद में उनके पास से सिर्फ 4 चूड़ियां ही बरामद हो सकी थी।

4 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : instagram
2012 में एथेंस एयरपोर्ट पर चोर सुष्मिता सेन का सारा सामान लेकर चंपत हो गए थे। सबसे खराब बात यह रही कि वहां सामान पर नजर रखने के लिए सिर्फ एक ही सीसीटीवी कैमरा लगा था। इसलिए बैग चुराने वाले का कोई सुराग नहीं मिल पाया। बाद में भारत वापस लौटने के लिए सुष्मिता को अपने वकीलों की मदद लेनी पड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान, अर्पिता खान शर्मा - फोटो : instagram/arpitakhansharma

सलमान खान की बहन अर्पिता जब विदेश में छुट्टियां बिताने गई थीं तब चोर उनके मुंबई वाले घर में घुस आए और वहां से 5 लाख से ज्यादा की कीमत का सामान, 10 ग्राम का सोने का सिक्का और कुछ डिजाइनर कपड़े चुरा ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने अर्पिता की घरेलू नौकरानी को हिरासत में लिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें