फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर खान नहीं कंगना रणौत बनेंगी 'सीता', निर्देशक ने की ऐतिहासिक फिल्म की घोषणा

Tue, 14 Sep 2021 03:44 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
चार बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं कंगना रणौत (kangana Ranaut) के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है। लंबे समय से चर्चा थी कि करीना कपूर खान ने सीता (Sita) के रोल के लिए के लिए 12 करोड़ फीस की डिमांड की थी लेकिन अब खबर है कि ये रोल कंगना रणौत को मिल गया है। 'सीता-एक अवतार' टाइटल वाली फिल्म को अलौकिक देसाई डायरेक्ट करने जा रहे हैं। उन्होंने इसकी घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की है।

इस फिल्म के कास्ट की घोषणा होने के साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। कुछ फैंस ने तो ये भी कहा है कि कंगना इस रोल के लिए सबसे बेहतर हैं। कंगना रणौत ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस खबर की पुष्टि कर दी है। फिल्म के लेखक हैं केवी विजयेंद्र प्रसाद, जिन्होंने पहले ही खुलासा किया था कि 'सीता' की भूमिका निभाने के लिए उनकी पहली पसंद कंगना हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अलौकिक देसाई के साथ कंगना - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म के निर्देशक अलौकिक ने लिखा- सीता आरम्भ, ब्रह्मांड उन लोगों की मदद करता है जो विश्वास के साथ समर्पण करते हैं। मृगतृष्णा क्या थी, अब स्पष्ट है। एक पवित्र चरित्र का सपना जो कभी नहीं खोजा गया वह अब एक वास्तविकता है। मैं सीता एक अवतार में कंगना को कास्ट करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। यह पवित्र यात्रा हमारी पौराणिक कथाओं को देखने के तरीके को बदल देगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
कृति सेनन - फोटो : Instagram/kritisanon
माता सीता के किरदार को लेकर और भी कई फिल्में इन दिनों प्री प्रोडक्शन में है। ‘तानाजी’ बनाने वाले निर्देशक ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के साथ सीता का किरदार निभाने के लिए कृति सेनन को चुना गया है। यह फिल्म हिंदू महाकाव्य 'रामायण' पर आधारित है और इसमें प्रभास भगवान राम और सैफ अली खान लंकेश की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं भवई फिल्म में सीता का किरदार निभा रही हैं ऐन्द्रिता रे।

4 of 5
थलाइवी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कंगना फिलहाल अपनी फिल्म थलाइवी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि इसके हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन नहीं किया है। फिल्म ‘थलाइवी’ की ओपनिंग ही सुस्त रही थी। फिल्म ने पहले दिन बहुत निराशाजनक प्रदर्शन किया। कंगना की ये बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म हिंदी संस्करण से पहले दिन सिर्फ 25 लाख रुपये ही कमा सकी। 'थलाइवी' की पूरी कहानी जयललिता की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। जयललिता के चरित्र को साकार करने में कंगना ने मेहनत की है और काफी हद तक वो कामयाब भी रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
करीना की हुई थी जमकर आलोचना
जब से ये खबर सामने आई कि करीना कपूर खान माता सीता का किरदार निभाने जा रही हैं, तभी ने सोशल मीडिया पर उनका विरोध होने लगा था। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि अगर करीना सीता का रोल निभाती हैं, तो यह हिंदू धर्म और माता सीता का अपमान होगा। खबरों की मानें तो करीना ने इस फिल्म के लिए 12 करोड़ फीस की डिमांड भी की थी।

जावेद अख्तर मानहानि केस में बढ़ीं कंगना रणौत की मुश्किलें: कोर्ट ने कहा अगली सुनवाई में नहीं पेश हुईं तो जारी होगा अरेस्ट वारंट

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें