निरूपा रॉय हिंदी सिनेमा की वो अभिनेत्री हैं, जिन्होंने मां के किरदारों को फिल्मों में अमर कर दिया। 'बॉलीवुड की मां' के नाम से जानी जाने वाली निरूपा रॉय पर्दे पर सबसे ज्यादा अमिताभ बच्चन की मां बनीं। 4 जनवरी 1931 को गुजरात के वलसाड में जन्मी निरूपा रॉय ने घर-घर देवी बनकर पूजी जाने से लेकर 'बॉलीवुड की मां' का तमगा हासिल करने तक का सफर तय किया था। तो चलिए आज दिग्गज अभिनेत्री की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...