फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलचस्प: इस अभिनेता को मिला था सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले कलाकार

Wed, 16 Jun 2021 04:45 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निर्मल पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के अभिनेता निर्मल पांडे ने फिल्मों से लेकर टीवी की दुनिया में भी नाम कमाया। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से निर्मल ने अदाकारी की जो तालीम हासिल की उससे उन्होंने इंडस्ट्री में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। अभिनेता का जन्म 10 अगस्त 1962 को उत्तराखंड के नैनीताल में हुआ था। निर्मल ने करीब 20 साल फिल्मों में काम किया। 18 फरवरी 2010 को 48 वर्ष की आयु में ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बॉलीवुड में ऐसे बहुत कम एक्टर्स हैं जिन्हें फ्रांस का बेस्ट एक्टर वैलेंटी अवॉर्ड हासिल हुआ है। निर्मल पांडेय को अवॉर्ड विनिंग फिल्म बैंडिट क्वीन के कैरेक्टर विक्रम मल्लाह के लिए याद किया जाता है।

अल्मोड़ा में पढ़ाई के दौरान ही निर्मल पांडेय ने थिएटर में जाने का मन बना लिया था। इसी वजह से वह अल्मोड़ा से दिल्ली आ गए और यहां के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला ले लिया। एनएसडी के दौरान निर्मल पांडेय अपने साथियों के बीच चर्चित थिएटर आर्टिस्ट बन गए थे। बता दें कि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार पाने वाले निर्मल पांडे विश्व के पहले अभिनेता थे।
विज्ञापन

2 of 5
Nirmal Pandey - फोटो : social media
यहां टॉप आर्टिस्ट का दर्जा हासिल करने के बाद निर्मल पांडे को लंदन में शूटिंग के लिए जाने का मौका मिला। यह मौका निर्मल के करियर को ऊंचाइयों पर ले जाने वाला साबित हुआ। लंदन में उन्होंने तारा थिएटर ग्रुप के साथ काम करते हुए चर्चित प्ले हीर रांझा और एंटीगोन में काम किया। इसके अलावा निर्मल ने लंदन में करीब 125 प्ले में हिस्सा लेकर खूब चर्चा बटोरी।
विज्ञापन

3 of 5
निर्मल पांडे - फोटो : amar ujala mumbai
लंदन से लौटने के बाद निर्मल को हिंदी सिनेमा और प्रोड्यूर्स के यहां से कॉल आने लगे। इस बीच फिल्म बैंडिट क्वीन के लिए अभिनेताओं की तलाश कर रहे शेखर कपूर ने निर्मल पांडे को फिल्म में डकैत विक्रम मल्लाह का किरदार ऑफर किया। 1996 में आई इस फिल्म ने निर्मल को बॉलीवुड में अभिनेता के तौर पर स्थापित कर दिया और उन्हें खूब सराहना मिली।

 

4 of 5
निर्मल पांडे - फोटो : amar ujala mumbai
अमोल पालेकर द्वारा निर्देशित दायरा हिन्दी सिनेमा की सबसे जबरदस्त फिल्मों में गिनी जाती है। निर्मल पांडे ने इस फिल्म में एक किन्नर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए 1997 में निर्मल पांडे को फ्रांस में बेस्ट एक्टर वैलेंटी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिये यह पुरस्कार पाने वाले निर्मल विश्व के पहले अभिनेता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निर्मल पांडे - फोटो : amar ujala mumbai
1997 के बाद निर्मल पांडे और चर्चित गीतकार कौसर मुनीर एक दूसरे के प्यार में डूब गए। लंबे समय तक साथ में रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली। लेकिन शादी के तीन साल बाद ही दोनों के बीच खटपट शुरू हो गई।  इसके बाद में आपसी फैसला लेकर दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। कौसर मुनीर ने 2001 में नवीन पंडित से शादी कर ली तो निर्मल पांडे ने 2005 में अर्चना शर्मा से शादी कर दोबारा घर बसा लिया। निर्मल पांडेय ने फिल्म ट्रेन टू पाकिस्तान, गॉड मदर समेत हिंदी, अंग्रेजी के अलावा अलग अलग कई भाषाओं में दर्जनों फिल्में में काम किया।  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें