आम्रपाली दुबे
- फोटो : instagram/aamrapali1101
गौरतलब है कि आम्रपाली दुबे खुद कोरोना संक्रमित हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने खुद को क्वारंटीन किया हुआ है। आम्रपाली के कोरोना पॉजिटिव होने की बात पता चलने पर निरहुआ ने शुभ संदेश लिखा था। उन्होंने लिखा था, 'भगवान आपको और परिवार को जल्द स्वस्थ करे'। बता दें कि मनोरंजन जगत पर कोरोना का बुरा असर पड़ रहा है। महाराष्ट्र में 15 दिनों के लिए सभी गैर जरुरी सेवाओं पर पाबंदी लगा दी गई है और फिल्म और टीवी की शूटिंग भी रोक दी गई है।