वहीदा रहमान, अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री वहीदा रहमान ने 1956 में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने अपने दौर के लगभग सभी बड़े सितारों के साथ काम किया है। हालांकि, अमिताभ बच्चन ही सिर्फ एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी वहीदा पर्दे पर मां और प्रेमिक दोनों बनीं। अमिताभ ने साल 1976 में आई फिल्म ‘अदालत’ और ‘कभी कभी’ में वहीदा के साथ रोमांस किया था। वहीं वहीदा ने साल 1978 में आई फिल्म ‘त्रिशूल’ और 1983 में रिलीज हुई 'कुली' में अमिताभ की मां का रोल निभाया था।