फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nirahua Brother Accident: निरहुआ के बड़े भाई का भीषण एक्सीडेंट, कार का ऐसा हुआ हाल, देखकर हो जाएंगे बेहाल

Thu, 30 Jun 2022 02:13 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विजय लाल यादव और 'निरहुआ' - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को एक दुखद खबर दी है। जी हां, अभिनेता ने बताया कि उनके उनके बड़े भाई विजय लाल यादव का एक्सीडेंट हो गया है। दिनेश लाल यादव ने लिखा,  लखनऊ जाते वक्त मेरे बड़े भाई दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस दुख जता रहे हैं और विजय लाल यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि विजय को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
विजय की कार - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिनेश के भाई विजय लाल यादव अपने साथियों के साथ लखनऊ से आजमगढ़ जा रहे थे। इस सफर के दौरान ही बाराबंकी के पास उनकी फॉर्च्यूनर कार का एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि विजय लाल यादव जिस गाड़ी में थे उसकी रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराने की वजह से गाड़ी पलट गई और उसके परखच्चे उड़ गए। इतना ही नहीं जिस डिवाइडर से गाड़ी की टक्कर हुई थी वह भी टूट गया। 
विज्ञापन

3 of 4
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' - फोटो : ANI
मीडिया रिपोर्ट्स में यह तक कहा जा रहा है कि टक्कर खाने के बाद गाड़ी हवा में करीब 20 मीटर तक उपर उछल गई थी। इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जब विजय लाल यादव से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनके समर्थक ने फोन उठाया और घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है। जिसके बाद दिनेश लाल यादव ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी।
विज्ञापन

4 of 4
सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव और विजय - फोटो : सोशल मीडिया
कौन है विजय लाल यादव?
दिनेश लाल यादव की ही तरह उनके भाई विजय भी राजनीति से जुड़े हुए हैं। जी हां, विजय लाल यादव समाजवादी पार्टी में मंत्री रह चुके हैं। वह इस बार आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव के दौरान प्रचार करते नजर आए थे। उन्होंने अपने भाई दिनेश लाल यादव निरहुआ का समर्थन न करते हुए सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव का समर्थन किया था। हालांकि, चुनाव में जीत भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव की हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें