फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर रैपर निकी मिनाज के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत, पूछताछ में जुटी पुलिस

Mon, 15 Feb 2021 04:43 PM IST
स्वाति सिंह एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nicki Minaj
अमेरिकी रैपर निकी मिनाज के 64 वर्षीय पिता की न्यूयॉर्क में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। नसाऊ काउंटी की पुलिस ने बताया कि रॉबर्ट मराज शुक्रवार शाम यानी 12 जनवरी करीब सवा छह बजे मिनेओला में लॉन्ग आईलैंड पर सड़क किनारे टहल रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

2 of 5
निकी मिनाज - फोटो : Instagram
उन्होंने बताया कि मराज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  पिता की मौत के बाद से रैपर निकी मिनाज और उनका पूरा परिवार सदमे में हैं। उनकी ओर से अभी इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

3 of 5
निकी मिनाज - फोटो : Instagram
रैपर के फैंस भी इस हादसे से बहुत ज्यादा दुखी हैं, लोगों ने ट्विटर पर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। बता दें कि रैपर मिनाजका वास्तविक नाम ओनिका तान्या मराज है। त्रिनिदाद में जन्मी अमेरिकी संगीतकार हैं। मिनाज का जन्म सेन्ट जेम्स, त्रिनिदाद और टोबैगो में हुआ था। मिनाज का पहला ही एलबम पिंक फ्राइडे (2010) ने लोगों के बीच धूम मचा दी थी।

4 of 5
निकी मिनाज - फोटो : सोशल मीडिया
वो यूएस बिलबोर्ड 200 पर नंबर एक पर पहुंच गया था इसलिए इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ अमेरिका ने इस वीडियो को ट्रिपल प्लैटिनम प्रमाण दिया था इसके बाद उनका उनका दूसरा एल्बम रोमन रीलोडेड, 2012 में रिलीज हुआ था जिसने पूरे विश्व में धूम मचा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निकी मिनाज - फोटो : सोशल मीडिया
 हाल ही में वो केनेथ पेटी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थी, क्योंकि केनेथ पर हत्या और रेप जैसे आरोप हैं, मीडिया रिपोर्टस में कहा जा रहा था कि निकी मिनाज ने बॉयफ्रेंड केनेथ के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें